Geming PC के लिए Hardware - LS Home Tech

Friday, June 24, 2022

Geming PC के लिए Hardware

Geming PC के लिए Hardware

सामान्य कंप्यूटर तो बहुत से लोग कहें या ज्यादातर लोग इस्तेमाल करते हैं, जिसमे सामान्य इस्तेमाल के लिए ही Hardware होता है, ओर इनमे आमतौर पर सामान्य Software या Basic Software का इस्तेमाल ही किया जाता है। इसके विपरीत Geming Computer/Laptop थोड़ी Advance केटेगरी में आते हैं, क्योंकि गेमिंग के लिए आपको काफी अच्छे Hardware ओर Advance Technology से युक्त कंप्यूटर की जरूरत होती है। कंप्यूटर चाहे आप सामान्य खरीदें या उन्नत किस्म का, इनमे भी आपको बहुत सारी विभिन्नताएं मिल जाती है, जैसे Processor, Motherboard, RAM, HDD/SSD/M.2, Graphic Performance इत्यादि। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि एक अच्छे Geming PC के लिए आपको कौन से हार्डवेयर का चयन करना चाहिए।
Geming Computer Hardware

Motherboard/मदरबोर्ड:
किसी भी तरह के कंप्यूटर को तैयार करने के लिए ये सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है, इसलिए गेमिंग पिसी के लिए हमेशा Latest ओर Advance फीचर से युक्त Motherboard का चयन करना चाहिए, क्योंकि आपके सभी हार्डवेयर मदरबोर्ड पर ही लगने होते हैं, इसलिए ज्यादा से ज्यादा पोर्ट का Ultrdurable मदरबोर्ड लें, ताकि जरूरत पड़ने पर उसमे नए हार्डवेयर को जोड़ा जा सके। आजकल के हिसाब से मदरबोर्ड में HDMI, पोर्ट TYPE C, USB 3. होनी चाहिए। Geming के लिए Top 10 Motherboard :
Processor/प्रोसेसर:
प्रोसेसर की अगर हम बात करें तो आपको AMD और Intel के प्रोसेसर जनरेशन के हिसाब से मिल जाते हैं। इसमे AMD के Ryzen 5, 7 ओर 9 सीरीज ओर Intel के i3, i5 ओर i7 प्रोसेसर जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल किये जा सकते हैं। सामान्य गेमिंग के लिए i3 ओर Ryzen 5  CPU का इस्तेमाल आप कर सकते है। High Quality Super Geming के लिए आप Ryzen 5, 7 ओर Intel i5, i7 का इस्तेमाल कर सकते हैं। बड़े और Higher Version CPU का इस्तेमाल आप तभी करें जब आपको जब आपको High Graphic के साथ Ultra HD Video Editing भी करनी हो।
Geming के लिए Best CPU:


RAM/रैम:

RAM यानी Random Accessos Memory जो कि किसी भी सामान्य कंप्यूटर से लेकर Geming कंप्यूटर तक अहम योगदान रखती है। सामान्य Geming के लिए आपको कम से कम 8 GB की Motherboard Support के हिसाब से Latest Generation की RAM रखनी चाहिए। Heavy Geming ओर Ultra HD Video Editing के लिए कम से कम 16 GB या 32 GB RAM लगवानी चाहिए। इसमे आपको DDR4 RAM का इस्तेमाल करना चाहिए, अगर आपको सुलभता से उपलब्ध हो जाये तो DDR5 का इस्तेमाल भी कर सकते है, क्योंकि DDR5 अभी तक कि सबसे उन्नत तकनीक की RAM है।

HDD/हार्ड डिस्क ड्राइव:

कंप्यूटर Storage के लिए सबसे जरूरी ओर अहम चीज होती है HDD/Hard Disk Drive, लेकिन आजकल आप इसकी जगह SSD/Solid State Drive या M.2 का इस्तेमाल भी कर सकते है। इसके लिए कम से कम 1TB Hard Disk, 512 GB SSD या M.2 का इस्तेमाल तो कम से कम करना ही चाहिए। जहां आपको HDD कम कीमत पर मिल जाती है, वहीं SSD ओर M.2 आपको बहुत ही महंगी मिलती है। ये सभी आपको अलग-अलग कम्पनियों की ओर अलग-अलग Storage Capacity के साथ मिल जाती हैं।

Cabinet/कैबिनेट:
कैबिनेट यानी वो डिब्बा जिसके अंदर कंप्यूटर के सभी Hardware लगते है, जैसे Motherboard, SMPS, Storage Device ओर बाकी का सामना लगता है। इसमे कई तरह के कैबिनेट बाजार में उपलब्ध है, ज्यादातर में Air Cooling की सुविधा ही मिलती है, लेकिन आजकल कुछ खास ओर Advance Technology के साथ आपको Liquid Cooling के साथ भी मिलते हैं। सामान्य एयर कूलिंग वाले कैबिनेट सस्ते होते हैं, जबकि लिक्विड कूलिंग वाले कैबिनेट काफी महंगे होते है ।

Monitor/Display Screen:
Geming PC के लिए आपको एक अच्छा और High Resolution वाला Monitor चाहिए। मॉनिटर की Quality को को उसके Size, Resolution, Ppi के द्वारा समझा जा सकता है। कुछ मॉनिटर SD कुछ HD ओर कुछ ULTRA HD होते हैं। गेमिंग के लिए आपको HD या ULTRA HD/4K मॉनिटर का इस्तेमाल करना चाहिए। मॉनिटर का साइज आप 17 इंच 21 इंच 24 इंच 32 इन जो आपको चाहिए बाजार में आपको सभी साइज मिल जाते हैं। गेमिंग के लिए 16:9 अनुपात के मॉनिटर का ही इस्तेमाल करें। मॉनिटर के अंदर PPI जितनी ज्यादा होगी, उसकी क्वालिटी उतनी ही ज्यादा बेहतर होगी।

गेमिंग PC की कीमत:
Geming PC की कीमत का निर्धारण हम उसके हार्डवेयर के हिसाब से ही कर सकते हैं, क्योंकि इसके हर हार्डवेयर की किमत उसकी टेक्नोलॉजी के हिसाब से निर्धारित होती है। जहां 8GB RAM, 4 GB GRAPHIC CARD, Ryzen 5 या Intel i3 CPU,1 TB HDD आपका करीबन 50 से 60 हजार ₹ में तैयार हो सकता है वहीं  16 या 32 GB RAM, 1TB SSD, M.2, 16 GB GRAPHIC CARD, Ryzen 9 या Intel i7 CPU लगाओगे तो यही आपको करीबन 120000 से 135000 के करीबन पड़ेगा। इसलिए गेमिंग कंप्यूटर की कीमत हार्डवेयर के हिसाब से ही तय की जाती है।

नोट: Geming Laptop करीबन 50 हजार रुपये की कीमत से शुरू होकर कई लाख तक के मिलते हैं। इनकी कीमत का निर्धारण भी इसमे लगे हार्डवेयर के हिसाब से ही तय होता है।

तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी" "पसंद आयी होगी। अगर इससे सम्बंधित आप कोई सलाह या सुझाव हमें देना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। आप हमारे दूसरे आर्टिकल के लिए हमें सब्सक्राइब भी कर सकते हैं। आप हमें कमेंट करके बता भी सकते हैं कि आपको किसी विषय पर हमारी वेबसाइट पर जानकरी चाहिए, हम जल्द से जल्द वो जानकारी हमारी वेबसाइट पर आपके लिए उपलब्ध करने की कोशिश। हमारी इस जानकारी को दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद 

Join us :
My Facebook:  Lee.Sharma
My YouTube: LS Home Design

हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :


1 comment:

  1. Your article is very useful for me, your website also looks very good. I read this article. I think you put a lot of effort to create this article. Thanks for shared useful information. tn text books

    ReplyDelete

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad