दीपावली आने वाली है उससे पहले हम चाहते है की हमारे मकान की सारि सजावट पूरी हो जाए। दीपावली का त्योहार यानि उमंग और खुशियों भरा माहौल और इसे बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है हमारा घर। इस त्यौहार के लिए घर की सफाई , पेंट, इंटीरियर और उसकी साज-सज्जा का भी खासा महत्व है। लेकिन आप अपने घर के परदे, पेंट्स, डेकोरेटिव आइटम , फर्नीचर, कालीन, सिटिंग अरेंजमेंट इत्यादि में बदलाव कर घर के इंटीरियर को दीपावली के लिए सजा सकते है और इससे आपको बिल्कुल नएपन का अहसास भी होगा। आपका त्योहार ओर भी आकर्षक बन जाएगा।
आइये जानते हैं आप क्या-क्या बदलाव कर सकते हैं घर को बेहतरीन लुक देने के लिए:
न.1 छोटे बदलाव ज्यादा लुक : अपने घर में छोटे-छोटे बदलाव करके उसे आकर्षक व पहले से थोड़ा अलग बना सकते है। घर के डेकोरेशन के लिए असपको भी थोड़ा अलग सोचने वाला होना चाहिए ताकि आप इसके लिए सिटिंग अरेजमेंट का अंदाज़ सेट कर सकें, साथ ही लाइटिंग, पेंट्स, कारपेट, इंडोर प्लांट, कुशन्स, कर्टन, कैंडल, वुडन पार्टीशन आदि की मदद से घर को नए ढंग से संवारा जा सकता है, जो दिखने में कुछ हटके लगे।
न.2 रंग इत्यादि का बदलाव : अगर दीपावली पर घर में रंगरोगन कराने की सोच रहे हैं तो फिर से वही रंग कराने के बजाए पूरा का पूरा कलर काम्बीनेशन बदल दें। कमरे की सभी दीवारों में अब एक जैसा कलर कराने का ट्रेंड खत्म-सा हो गया है। अब तो इन्हें अलग-अलग शेड से रंगा जाता है। इससे कमरे में काफी डिफरेंट लुक आता है। अगर बजट कम है तो आप जरूरत के मुताबिक अपने ड्राइंग रूम की किसी एक दीवार को बाकी से अलग कंट्रास्ट कलर से पेंट कराकर नएपन का अहसास कर सकते हैं। घर के सभी कमरों में यह प्रयोग किया जा सकता है।
न.3 उचित रंग संयोजन : अगर पूरा घर को रंग करा रहे हैं तो हर कमरे का रंग संयोजन कुछ अलग रखें। डार्क शेड्स को लाइट शेड्स में और लाइट की जगह पर डार्क शेड्स कराने से कमरा नया लगने लगेगा। आजकल ब्रांडेड कंपनियों के पेंट्स के इमल्सन की डिमांड ज्यादा है। वहीं कंपनियों के डिस्टेंपर तो और भी कम कीमत में मिल जाएंगे। वहीं डिजाइनर पेंट्स या ग्लाइटर कुछ महंगे जरूर हो सकते हैं। पर्याप्त रोशनी पाने व कमरे को खूबसूरत बनाने के लिए कमरे की चार दीवारों में से एक दीवार को डार्क कलर से पेंट करवाना चाहिए। वहीं कुछ दीवारों पर आप लाइट पैन भी करवा सकते हैं।
न.4 वालपेपर का जमाना : ये कटाई जरूरी नहीं है कि घर की हर दीवार पर कलर ही किया जाए या फिर ज्यादा खर्च कर टेक्सचर करवाया जाए। आप चाहें तो खूबसूरत वॉलपेपर से भी दीवारों को बेहतरीन लुक दे सकते हैं। बाजार में हर तरह के डिजाइन्स मौजूद हैं, आप हमारी बात का विश्वास कीजिये यह टेक्सचर या पेंट से ज्यादा पसंद आएगा आपको। इसका प्रयोग करके आप घर को किसी विशेष थीम के आधार पर सजाकर एक नया लुक दे सकते हैं।
न.5 सजावटी वस्तुएं : आजकल बहुत छोटे-छोटे सजावटी आइटम्स घर को एक नया माहौल देते हैं। आजकल सभी को टेराकोटा से बने शो पीस ज्यादा पसंद आते हैं। इससे बने गमले, दीपक स्टैंड, विंड चाइम आदि बहुत आकर्षक लगते हैं। वहीं वास्तु आधारित डेकोरेटिव आइटम भी घर की खाली जगह को भरकर उसे नया लुक दे देते हैं। इन्हें कमरे के खाली कोने में रखकर आसपास रंगोली या फूलों को सजाने से वह कोना एकदम उभरकर दिखेगा। एक पीतल का ब़ड़ा दीपक या टेराकोटा का बड़ा फूल दान या शो-पीस इसके लिए सबसे उचित रहेंगे। इसके अलावा कोई सुंदर-सा इंडोर प्लांट भी किसी कोने की खूबसूरती बढ़ाने के लिए काफी होता है। बाजार में विभिन्न डेकोरेटिव आइटम 100 ₹ से लेकर 1000-1200 ₹ तक में मिल जाएंगे। हस्तशिल्प मेले व हॉट बाजारों में इनकी काफी वैरायटी मिल जाती है। आप इस प्रकार के आइटम को कई बार आधे दामों में भी पा सकते है किसी त्योहार के आस-पास। हो सके तो ऐसी चीजें आप पहले खरीद के रखें।
न.6 पर्दे बढ़ाएं घर की रौनक : देखिये आकर्षक परदे किसी भी घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं, अगर घर को पेंट कराने की जरूरत नहीं है तो सिर्फ परदे बदलकर और उसी के अनुरूप दीवान सेट बिछाकर घर को दीवाली के लिए सजाया जा सकता है। आजकल कॉटन के अलावा नेट, सिल्क, टिश्यू, ब्रासो टाइगर, क्रश आदि के परदे पसंद किए जा रहे हैं। नेट के परदे सबसे लेटेस्ट हैं, इनकी रेंज 300 से 400 ₹ से शुरू है जबकि टिश्यू सिल्क की कीमत 300 ₹ से शुरू है। नेट के प्लेन परदे के साथ बीच में एक सिल्क या टिश्यू का परदा लगाकर खि़ड़की-दरवाजों को नया लुक दिया जा सकता है। अगर असपके बजट कम है तो आप आम पर्दे भी खरीद सकते हैं जो आपको 150 से 200 ₹ तक में आसानी से मिल जाएंगे।
न.7 गुदगुदे गद्दों से सजावट : दोस्तो अगर आपके ड्राइंग रूम में सोफे व दीवान है तो उनपर छोटे-ब़ड़े कुशन या स्पंज रखकर आकर्षक रूप दिया जा सकता है। इसके लिए सिटिंग अरेजमेंट भी बदला जा सकता है। सोफे या कुर्सियों की संख्या कम करके कमरे में नीचे बैठक बनाएं और इस सुंदर कुशन्स से सजाएं। यहां बैठने से आराम भी मिलेगा और नएपन का अहसास भी होगा। कुशन कवर, पर्दे व दीवान सेट का चुनाव किसी थीम के अनुसार भी किया जा सकता है। कुशन के साथ आप प्रिंटेड चादरें भी प्रयोग कर सकते है सजावट के लिए।
न.8 उपयुक्त रोशनी की व्यस्था : आपको इस चीज का विशेष ख्याल रखना चाहिए, साज-सज्जा जानकारों के अनुसार घर के अलग-अलग हिस्सों में स्पॉट लाइटिंग के माध्यम से इंटीरियर में बदलाव किया जा सकता है। ऐसी लाइटिंग की जाए कि एक बार में सिर्फ डाइनिंग टेबल पर ही लाइट पड़े या अगर कम्प्यूटर पर ही काम कर रहे हैं तो उसके ऊपर ही सुंदर से लैंप से लाइट आए तो कमरा बहुत ही सुंदर लगता है। यह प्रयोग विभिन्न कोनों में अलग रंग के लैंप के साथ किया जा सकता है। आजकल तो बहुत अच्छी अच्छी लाइटिंग की वस्तुएं आपको हर जगह मिल जाती है
।
तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी पसंद आयी होगी। अगर इससे सम्बंधित आप कोई सलाह या सुझाव हमें देना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। आप हमारे दूसरे आर्टिकल के लिए हमें सब्सक्राइब भी कर सकते हैं। आप हमें कमेंट करके बता भी सकते हैं कि आपको किसी विषय पर हमारी वेबसाइट पर जानकरी चाहिए, हम जल्द से जल्द वो जानकारी हमारी वेबसाइट पर आपके लिए उपलब्ध करने की कोशिश। हमरी इस जानकारी को दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद
हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :
- Online पैसा कैसे कमाएं।
- वेबसाइट कैसे बनाते है?
- कंप्यूटर का योगदान
- कंप्यूटर स्टोरेज डिवाइस कितने प्रकार की होती हैं?
- कंप्यूटर सामान्य ज्ञान
- बेसिक कंप्यूटर कोर्स
- कंप्यूटर में करियर कैसे बनाएं !
- Software इंजीनियर कैसे बने।
- Web-Developer कैसे बने।
- गेम डेवलपर/Game Developer कैसे बनें
- HDD क्या होती है?
- CPU क्या होता है ?
- GPS क्या होता है?
- सॉफ्टवेयर क्या और कितने प्रकार के होते है?
- वेब डिजाइनिंग क्या है?
- नेट बैंकिंग क्या है?
- एटीएम/ATM मशीन का आविष्कार
- नीट/NEET क्या है?
- MBBS डॉक्टर कैसे बने।
- आर्किटेक्ट Architect कैसे बने।
- दीनार क्या होता है?
- IAS ऑफिसर कैसे बने।
- IPS ऑफिसर कैसे बने।
- Air-Force Pilot कैसे बने।
- CA कैसे बने।
- Air-Hostess कैसे बने।
- MBA क्या है, कैसे करें।
- Animator कैसे बने।
- SDM ऑफिसर कैसे बने।
- वास्तु अनुसार भवन निर्माण
- प्रधानमंत्री मुद्रा योजना।
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना।
- Army ऑफिसर कैसे बने।
- कुसुम/KUSUM योजना क्या है?
- SEO कैसे करें।
- फास्टैग क्या है?
- भारत के सभी राज्य और राजधानियां।
- दुनिया के सभी देश और राजधानियां
Great post and success for you...
ReplyDeleteKontraktor Pameran
Kontraktor Booth Pameran
Jasa Pembuatan Booth Pameran
Kontraktor Pameran
Jasa Pembuatan Booth Pameran
Kontraktor Interior Jakarta
Jasa Pembuatan Video Company Profile