कंप्यूटर का वर्गीकरण - LS Home Tech

Monday, February 13, 2023

कंप्यूटर का वर्गीकरण

कंप्यूटर का वर्गीकरण

कार्य प्रणाली के आधार पर कंप्यूटर का वर्गीकरण मुख्यत: तीन रूपों में किया जाता है, लेकिन इसके प्रकार अलग-अलग हो सकते हैं। इसमे पहला है Digital Computer दूसरा है Analog Computer ओर तीसरा है Hybrid Computer। इन सभी कंप्यूटर के अपने-अपने टाइप्स हैं, ओर अपनी-अपनी विशेषताएं हैं। आइये इनके बारे में जान लेते हैं।
Classification of computer


डिजिटल कंप्यूटर/Digital Computer
ये वो कंप्यूटर होता है, जिसे आमतौर पर सब जगह इस्तेमाल किया जाता है। इसे घर, दुकान, कार्यालय, बैंक, इत्यादि में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसमे डिजिटल तरीके से Data इनपुट किया जाता है ओर आउटपुट प्राप्त किया जाता है। ऐसे कंप्यूटर आपको मार्किट में आसानीसे उपलब्ध हो जाते हैं। डिजिटल कंप्यूटर 0 और 1 कि फॉर्म में किसी भी डाटा को समझता है, ओर उसका रिजल्ट आपको देता है। आपके घर मे जो कंप्यूटर/लैपटॉप है वो डिजिटल कंप्यूटर ही है। इसकी उपलब्धता ओर इसे इस्तेमाल करना बहुत ही सरल है।

एनालॉग कंप्यूटर/Analog Computer
ये ऐसे कंप्यूटर होते हैं, जिनका इस्तेमाल किन्ही खास कार्यों के लिए किया जाता है, ओर ये दिखने में डिजिटल कंप्यूटर से बिल्कुल ही अलग एक साउंड कंसोल की तरह होते हैं। इन्हें भौतिक गणनाओं, तापमान माप, लम्बाई, गति इत्यादि को मापने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जैसे पर्यावरण विज्ञान, मौसम विज्ञान, हवा का दबाव, कहाँ कब और किंतनी बारिश हो सकती है, हवाएं किंतनी तेज और कब तक चल सकती हैं, वातावरण में नमी की मात्रा, तापमान कब ऊपर-नीचे जा सकता है। वर्षामापी/Rain Gaze, आद्रतामापी/Hygrometer, वायु शक्ति मापी/Anemometer इत्यादि सभी भौतिक आंकड़ों को एकत्र करने में इस्तेमाल किये जाते हैं।

हाइब्रिड कंप्यूटर/Hybrid Computer
ये ऐसे कंप्यूटर होते हैं जिनमे डिजिटल कंप्यूटर और एनालॉग कंप्यूटर दोनो के गुण होते हैं। जिन्हें Hybrid या संकर कंप्यूटर कहा जाता है। इनकी गुणवत्ता दोनो कंप्यूटरों से उम्दा होती है। ये एनालॉग कंप्यूटर से प्राप्त सभी आंकड़ों या डाटा को डिजिटल रूप में दर्शाने में सक्षम होते हैं। चिकित्सा, भूविज्ञान, मौषम की जानकारी के लिए आजकल इन्ही कंप्यूटर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।

Types of Computer, Super Computer, Mainframe Computer, Mini Computer

Join us :
My Facebook:  Lee.Sharma
My YouTube: LS Home Design


हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :



No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad