12 वीं की परीक्षा के बाद क्या करें, उच्च शिक्षा का चुनाव करें या नौकरी। What to do after 12th exam, choose higher education or job. - LS Home Tech

Tuesday, December 25, 2018

12 वीं की परीक्षा के बाद क्या करें, उच्च शिक्षा का चुनाव करें या नौकरी। What to do after 12th exam, choose higher education or job.

12 वीं की परीक्षा के बाद क्या करें, उच्च शिक्षा का चुनाव करें या नौकरी का, ये एक अहम् सवाल होता है उनके सामने जो बच्चे 12 वीं की परीक्षा पास कर लेते हैं। 
12 vin ka bad kya karen


परीक्षा के बाद आपकी सबसे बड़ी समस्या होती की अब आगे  क्या किया जाये, आगे पढ़ा जाये या नौकरी की तैयारी की जाये। आप सभी में से किसी ने 12वीं विज्ञान से की होगी तो किसी ने 12वीं कॉमर्स से या 12वीं आर्ट्स से की होगी।  ये तो सब की समस्या एक सी ही होती है इस वक़्त कि क्या कोर्स  किया जाये या फिर आगे की पढाई कैसी की जाये ताकि भविष्य उज्जवल हो या फिर नौकरी की तैयारी करें तो किस पद के लिए करें जो की 12वीं पास के लिए हो। इन सब सवाल आपके मन में जरूर उठेंगे और इनके कारण आपके मन में बहुत ज्यादा उथल-पुथल होने लगती है। इस वक्त आपको गाइड करने वालों या अच्छे मार्गदर्शक की जरुरत होती है, हाँ अगर आपके घर में पढ़े लिखे जानकार लोग हैं तो वो आपको बता सकते है की 12वीं के बाद क्या कर सकते हो। जिनके घर में कोई मार्गदर्शन करने वाला नहीं है तो उनके लिए हम बैठे हैं ना। हम आपको पूरी जानकारी देंगे की सही विकल्प कौन-कौन से हैं।

12 वीं के बाद के क्या-क्या ऑप्शन है आपके पास। 
कक्षा दश तक सभी बच्चे काफी सारे सब्जेक्ट पढ़ते हैं, लेकिन दसवीं के बाद हमें अपनी पसंद के विषय का चुनाव करना होता है, जिस भी फील्ड में हम आगे जाना चाहते हैं, जैसे की हमे आगे इंजीनियरिंग या डॉक्टर की तैयारी करनी है तो हम विज्ञान शाखा का चुनाव करेंगे, अकाउंट के क्षेत्र के लिए कॉमर्स का चुनाव करेंगे तथा वकील, सिविल सर्विस या पॉलिटिक्स क्षेत्र के लिए आर्ट्स संकाय का चुनाव करेंगे। ठीक इसी तरह आपको अपने उसी चुने हुए क्षेत्र की ओर आगे बढ़ना है जिसमे की आपकी रूचि हो । लेकिन कई बार कठिनाई ये आती है की अब 12वीं के बाद आपको समझ नहीं आ रहा होता की आगे क्या करें, क्योंकी आज-कल इतने सारे कोर्स उपलब्ध है उनका चुनाव करने में आप भ्रमित या विचलित हो जाते हैं।

आइये हम आपको बताते है की आप आगे क्या कोर्स कर सकते हो या किस नौकरी के लिए तैयारी कर सकते हैं।

12वीं विज्ञान संकाय के बाद क्या कर सकते हैं। 



12वीं विज्ञान संकाय के बाद (12th With Science Stream) 

अक्सर जो बच्चे दसवीं में अच्छे अंक प्राप्त करते हैं  वही 12वीं में साइंस संकाय का चुनाव करते हैं। साइंस संकाय या स्ट्रीम कहें या फिर साइड कहें, कला संकाय से  थोड़ी सी मुश्किल होती है अतः जो बच्चे इस स्ट्रीम को चुनते हैं वे अक्सर इंजीनियर या डॉक्टर के लिए तैयारी करते हैं तथा अन्य कुछ बच्चे कॉमर्स या आर्ट्स लेते हैं जिन्हे बैंक या सिविल / वकील / पॉलिटिक्स में रूचि होती है। दूसरी और विज्ञान स्ट्रीम में भी बच्चों के पास चुने हुए विषय होते हैं, आपके पास भौतिक, रसायन विज्ञान व गणित विषय या भौतिक, रसायन विज्ञान व बायोलॉजी विषय होते हैं या गणित और बायोलॉजी दोनों ही विषय होते हैं। हम आपकी सुविधा के लिए विज्ञान विषयों के आधार पर जानकारी दे रहे है, आप अपने विषय के अनुसार निचे दी गई जानकारी देख सकते हैं।

12वीं के बाद बी.एससी
12वीं के बाद बी.एससी विज्ञान संकाय से पास कोई भी छात्र कर सकता है जो की एक कॉमन कोर्स है। 12 वीं के बाद आप बी.एससी इन मैथ / फिजिक्स / केमिस्ट्री /बायोलॉजी, बी.एससी एग्रीकल्चर इनमें से भी आगे की पढाई कर सकते हैं। बी.एससी के बाद आप मास्टर की डिग्री यानि एम.एससी कर सकते हैं या आप एम.बी.ए की पढाई भी कर सकते हैं।

12वीं  PCBM के साथ (मैथ / फिजिक्स / केमिस्ट्री /बायोलॉजी)
जिन बच्चों ने भौतिक, रसायन विज्ञान, बायोलॉजी व गणित विषयों के साथ कक्षा 12वीं पूरी की है। हमने यहाँ कुछ चुनिंदा कोर्सेज के नाम बताए है जिन्हे अपना कर आप अपना भविष्य उज्जवल कर सकते हैं। जिन बच्चों ने 12वीं भौतिक, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में किया है वे बच्चे 12वीं  के बाद मेडिकल जैसे एमबीबीएस व बीडीएस के एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं। वैसे इसके अतिरिक्त और भी विकल्प मौजूद हैं। आप बी.फार्मा, बी.एससी नर्सिंग, पैरामेडिकल, बीएमएस यानी बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन ऐंड सर्जरी आदि कोर्स कर सकते हैं।

12th PCM के साथ (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ)
फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से 12वीं करने वाले बच्चे बारहवीं के बाद इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं , इसके लिए आपको आईआईटी जेईई जैसे कोर्स की  प्रवेश परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। इसके अतिरिक्त आप बी.सी.ए, बी.एससी, बी.आर्च, होटल मैनेजमेंट आदि जैसे कई और कोर्स  भी कर सकते हैं इसके बाद आप अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।      

12वीं के बाद NDA एक विक्लप 

देश सेवा के लिए और सबसे सम्मानीय नौकरी अगर आप करना चाहते हैं। 12वीं के आप इंडियन आर्मी, इंडियन एयर फ़ोर्स या इंडियन नेवी में नौकरी करना चाहते हैं तो आप NDA/ नेशनल डिफेन्स अकादमी की तैयारी कर सकते हैं। एनडीए आर्मी, एयरफोर्स और नेवी में भर्ती के लिए सम्मिलित प्रवेश परीक्षा है। इन परीक्षाओं के लिए आपको अथक मेहनत की दरकार होती है।




12वीं कॉमर्स के बाद (12th With Commerce Side)

जो बच्चे वाणिज्य या कॉमर्स से 12वीं कक्षा पास कर चुके है वे बी.कॉम, बी.बी.ए, बी.बी.आई, सीए, बीएमएस आदि कोर्स कर सकते हैं। इन कोर्सेज के बाद आप अकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरी, बैंक, मैनेजमेंट आदि में नौकरी प्राप्त कर सकते हो।



12वीं कला संकाय/आर्ट  के बाद (12th With Arts Stream)
देखिये बहुत से बच्चे इस डर से घबराते हैं की लोग हमेशा बोलते हैं की 12वीं आर्ट संकाय से करने के बाद अच्छे जॉब स्कोप नहीं मिल पाते, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। आप आर्ट्स से होने के बावजूद भी अच्छा कमा सकते हैं। हाँ बस आपको इसके लिए कोई अच्छा सा कोर्स करना होगा, बहुत सी सरकारी नौकरी ऐसी होती है  जिनमे आर्ट संकाय से पास बच्चों को उनकी योग्यता के आधार पर प्रार्थमिकता दी जाती है, या फिर आप एलएलबी यानि वकालत के लिए तैयारी कर सकते हैं, सोशल वर्कर बन कर काम कर सकते हो, इसी कला संकाय के अध्यापक बन सकते हो।



12वीं के बाद कुछ और कोर्स जो आप कर सकते हैं। 
आर्ट स्ट्रीम से12वीं के बाद कोई अच्छा सा प्रोफेशनल कोर्स, डिप्लोमा, वोकेशनल कोर्स आदि ऐसा कुछ कर सकते हैं। आइये आपको बताते है कुछ ऐसे कोर्सेज के बारे में जिनसे आप एक अच्छी आमद का जरिया बना सकते है और साथ ही साथ आप उन जॉब्स का आनंद भी ले सकते हैं। आर्ट्स विषय से बारहवीं करने बाद कई ऐसे कोर्स हैं जो आप कर सकते हैं।

BA (Bachelor of Arts)
BBA (Bachelor of Business Administration)
BHM (Bachelor of Hotel Management)
BFD (Bachelor of Fashion Designing)
BEM (Bachelor of Event Management)
Integrated Law
BJM (Bachelor of Journalism and Mass Communications)
BRM (Bachelor of Retail Management)
Aviation (Cabin Crew)
BSW (Bachelor of Social Work)
इनमे से कुछ के बारे में निचे पढ़ें। 

BA (Bachelor of Arts) स्नातक 

कला संकाय से 12वीं  करने वाले के लिए यह कोर्स पहला विकल्प है।  बी ए का फुल फॉर्म Bachelor of Arts है। यह तीन साल का Degree (स्नातक) कोर्स है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए यह कोर्स बहुत अच्छा है, क्यूंकि Arts Paper से Graduation करने के लिए कॉलेज या किसी कोचिंग क्लासेज में ज्यादा समय नहीं देना होता है। कई ऐसी सरकारी नौकरी है जिसमें ग्रेजुएशन की जरूरत है, इसीलिए 12वीं के बाद यदि कोई विकल्प नहीं हो तो BA जरूर कर लें। यह कोर्स कराने वाला कॉलेज लगभग सभी जगह है, यदि आप किसी सरकारी नौकरी में हैं प्रमोशन के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री चाहिए तो इस कोर्स को Distance Education से भी कर सकते हैं। उसके बाद आप ऍम ए  भी कर सकते हैं।



Animation Course (एनीमेशन कोर्स)
एनीमेशन इसका नाम तो आपने सुना ही होगा यहाँ तक की आपने देखा भी होगा। आज कल जितने भी कॉर्टून फ़िल्में बनती हैं उन सब में ही एनीमेशन का उपयोग होता है और तो और फिल्मों में साई-फाई एक्शन सीन के लिए एनीमेशन का यूज़ बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है तो इस क्षेत्र में भी भविष्य की बहुत संभावनाएं हैं।
एनीमेशन कोर्स के बारे में आप हमारा पूरा आर्टिकल इसी वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।
 Click here for more knowledge for Animation Course

Web Development (वेब डेवेलोपमेंट कोर्स) 
आप 12 वीं आर्ट के बाद किसी अच्छे संसथान से कंप्यूटर वेब डिज़ाइन का कोर्स भी कर सकते हैं, जो की बहुत ही अच्छा विक्लप है आज के जमाने में, इसमे काफी पैसा भी है चाहे आप कहीं जॉब करो या फिर अपना खुद का वेब डेवलपर का खुद का बिज़नेस करें।  इस बारे में ज्यादा जानकरी के लिए आप हमारी इसी वेबसाइट पर हमारा आर्टिकल पढ़ सकते हैं, जिसमे हमने इस कोर्स के बारे में पूरी जानकारी दी है। यहाँ क्लीक करें Web Development Course Detail


BHM (Bachelor in Hotel Management) होटल मैनेजमेंट 
आज कल के युवाओं के बीच पसंदीदा कोर्स है ये। होटल मैनेजमेंट आज के समय का बहुत ही ज्यादा प्रचलित कोर्स है। इसमें आप होटल से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करते हैं, जैसे की आप होटल मैनेजर बन सकते हैं सेफ बन सकते हैं और देश-विदेश में होटल में अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

BEM (Bachelor in Event Management) इवेंट मैनेजमेंट 

अगर आप पार्टियों के शौकीन है तो आपके लिए इससे अच्छा कोर्स कोई दूसरा नहीं है। इस कोर्स से आप एक अच्छी नौकरी तो पा ही जायेंगे तथा आप अपने शौक को भी पूरा कर पाएंगे। इवेंट मैनेजमेंट अंतराष्ट्रीय स्तर पर बहुत तेज़ी से बढ़ने वाली फील्ड है। इसमें भविष्य की बहुत संभावनाएं हैं।

BFD (Bachelor of Fashion Designing) फैशन डिज़ाइन 
यह अपने आप में बहुत ही शानदार कोर्स है लेकिन इसमें रिस्क बहुत है।  इसमें आपका क्रिएटिव होना बहुत जरूरी है। लेकिन जिन लोगों को Beauty और Lifestyle की दुनिया में रहना पसंद है यह कोर्स उनके लिए ही है। अगर आप इस लाइन में कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं तो आप बहुत आगे जा सकते हैं। ऐसा ही कुछ इस कोर्स में हैं यदि आपके डिजाईन में कुछ अलग है तो आपकी जीत तय है।

Journalism (मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म)

अगर आप पत्र्कारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आप मास कम्युनिकेशन का कोर्स कर सकते हैं। इसके द्वारा आप किसी न्यूज़ चैनल में नौकरी पा सकते हो, वीडियोग्राफी, एक्टिंग आदि में अपना करियर बना सकते हैं।

Tourism (टूरिज्म कोर्स)
अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन है तो ये कोर्स आपके लिए ही बना है। आप इस कोर्स के बाद घुमते हुए अच्छे खासे पैसे भी कमा सकते हैं। अब तो देश भर में बहुत सारे कॉलेज इस कोर्स को करवा रहे हैं और इसकी फीस भी प्रोफेशनल कोर्सेज की तुलना में बहुत काम है।

Language Course (लैंग्वेज कोर्स)

अगर आपको नयी नयी भाषाएँ सीखने में अच्छा लगता है तो आप लैंग्वेज कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। इस दू-भाषिए कोर्स के आप ट्रेवल गाइड जैसा पार्ट टाइम जॉब कर के भी अच्छे पैसे कमा सकते हैं, तथा साथ ही साथ आप सरकारी नौकरी भी प्राप्त कर सकते हो या किसी अच्छी कंपनी में मोटी पगार पर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

Agriculture field (एग्रीकल्चर क्षेत्र)
आज कल कृषि क्षेत्र में रोजगार के बहुत उज्जवल भविष्य है। भारतीय कृषि आज आधुनिकता की ओर अग्रसर है तो इसके लिए बहुत सारे एग्रीकल्चर इंजीनियर, डेरी इंजीनियर आदि की आवश्यकता है। आप इनमे भी अपना कैरियर बना सकते हैं इसके लिए बहुत सारे एग्रीकल्चर कोर्स उपलब्ध हैं।

Cabin Crew (कैबिन क्रू )
हवाई सफ़र जी हाँ क्या आप नहीं चाहते हो आपकी नौकरी ही कुछ ऐसी हो कि आप रोज हवाई सफ़र करो।  यही Cabin Crew का काम है।  Cabin Crew के लिए कई इंस्टिट्यूट/संसथान  है जहाँ आप 12वीं के बाद Admission ले सकते हैं. इसके लिए Mumbai और Delhi दोनों ही Metro City में कई संसथान है।  यदि बात करें Cabin Crew Salary की तो Aviation Industry में ही सैलरी बहुत अच्छी होती है।



आप जिस किसी भी फील्ड में आगे बढ़ना चाहते हैं वहाँ बहुत अच्छा अवसर है. जरूरत सिर्फ और सिर्फ सही दिशा में सही तरीके से काम करने की है. यदि आपने सही समय पर सही फैसला लिया तो बहुत कम समय में सफलता मिल जायेगी। 


Join us :

My Facebook :  Lee.Sharma
My YouTube : LS Technology Education


और ज्यादा जानकारी के लिए इस फ्लो चार्ट को समझें :
तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी पसंद आयी होगी। अगर इससे सम्बंधित आप कोई सलाह या सुझाव हमें देना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। आप हमारे दूसरे आर्टिकल के लिए हमें सब्सक्राइब भी कर सकते हैं। आप हमें कमेंट करके बता भी सकते हैं कि आपको किसी विषय पर हमारी वेबसाइट पर जानकरी चाहिए, हम जल्द से जल्द वो जानकारी हमारी वेबसाइट पर आपके लिए उपलब्ध करने की कोशिश। हमरी इस जानकारी को दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद 
Join us :
My Facebook :  Lee.Sharma
My YouTube : Home Design !deas

हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad