सस्ती विदेश यात्रा छुट्टियों के लिए। For Cheap Foreign Travel Holidays. - LS Home Tech

Friday, December 21, 2018

सस्ती विदेश यात्रा छुट्टियों के लिए। For Cheap Foreign Travel Holidays.

दोस्तो नमस्कार
                     में अपनी वेबसाइट पर टेक्नोलॉजी ओर एजुकेशन से सम्बंधित आर्टिकल लिखता हूँ, साथ ही आम और समसामयिक विषयों पर भी लिखता रहता हूँ, ओर आज के इस आर्टिकल में  जान पाएंगे कि आप अगर विदेश में घूमने के शौकीन हैं या आप अपनी छुट्टियां विदेश में मनाना चाहते है तो वो कोनसे ऎसे देश देश हैं, जिनमे आप आसानी से ओर कम बजट में भी जा सकते हैं।

दोस्तों विदेश घूमने जाने का मन किसका नही करता है। हर कोई विदेश यात्रा टूर पर जाने की चाहत रखता है। अक्सर यह चाहत बस पैसे वालो की ही पूरी होती है। क्योकि विदेशी ट्रैवल पर आने वाला खर्च अधिक होता है। जिसके कारण कुछ लोगो का विदेश घुमने का सपना सपना ही रह जाता है। अगर आप कुछ सावधानिया और कुछ खास बातो का ख्याल रखें तो आप भी कम खर्च मे विदेश यात्रा कर सकते है। इस पोस्ट मे हम अपने पाठको को कम खर्च मे विदेश यात्रा कैसे करे, विदेश यात्रा के दौरान पैसे कैसे बचाए, विदेशी टूर मे आने वाला खर्च कैसे कम करे,कम खर्च मे विदेशी टूर की प्लानिंग कैसे करे, आदि विदेश यात्रा के टिप्स के बारे में बता रहे है।
Best holidays destination

अगर आप विदेश घूमना चाहते हैं तो सबसे पहले आपके पास भारत सरकार द्वारा जारी वैलिड पासपोर्ट होना या चाहिए। अगर आपके पास पासपोर्ट नही है तो आप इसे ऑनलाइन बनवा सकते हैं, इसे बनवाने में आजकल 2 से 3 महीने का टाइम लग जाता है, अगर आप अर्जेंट बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आप एक्सट्रा फ़ीस देकर 15 से 20 दिन में भी इसे बनवा सकते हैं।

दोस्तो दुनिया के बहुत से देश छुट्टियां मनाने के लिए बहुत ही बढ़िया है, लेकिन इनमें से कुछ देश ऐसे हैं जहां पर छुट्टियां मनाने जाने के लिए आपको ज्यादा बजट की जरूरत पड़ती है, जैसे कनाडा, स्विजरलैंड, इटली, अमेरिका आदि, साथ ही इन देशों का वीजा प्रोसेस भी बड़ा कठिन होता है। दूसरी ओर कुछ ऐसे देश हैं जहां पर छुट्टियां मनाने जाना काफी सरल और काफी सस्ता भी होता है। क्योंकि ये वो देश है जहां आपको वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिल जाती है।   जैसे थाईलैंड, हॉन्गकांग, सिंगापुर, मॉरीशस, मलेशिया, दुबई,  म्यांमार, इंडोनेशिया ओर भी बहुत देश हैं। इन देशों में आप सीधे जा सकते हैं।

वहीं कुछ ऐसे देश भी हैं जहां आपको घूमने जाने के लिए न ही पासपोर्ट की जरूरत है और न ही वीजा की, यहां आप सीधे कभी भी जा सकते हैं, जैसे - नेपाल और भूटान में आप जा सकते हैं।

तो आइए बात करते हैं उन देशों की जहां घूमने जाने के लिए आप खुद जा सकते हैं या किसी एजेंसी से सस्ता टूर पैकेज भी ले सकते हैं। अगर आप खुद के दम पर घूमने जाने चाहते हैं तो वहां पर सब अरेंजमेंट ख़ुद ही करना पड़ेगा, ओर अगर आप किसी टूर एजेंसी के हवाले से जाते हैं तो आपको सारे अरेंजमेंट टूर कंपनी मुहैया करवाएगी। जैसे - एयर टिकट, रहना, खाना-पीना, घूमने की जगहों पर ले जाना आदि।

Best holiday destination

विदेश यात्रा से पहले कुछ चीजें जो बहुत जरुरी है ध्यान रखना।

फ्लाइट
अपने घर से जाने से पहले किसी एजेंट के जरिये या एयरलाइंस से टिकट बुक कराने के बजाय किसी एग्रिगेटर साइट या मोबाइल एप्प जैसे - (makemytrip.com, goibibo.com, yatra.com, easemytrip.com इत्यादि ) से ही ऑनलाइन बुकिंग कराएं। इनके मोबाइल ऐप की मदद से भी बुकिंग कराई जा सकती है। इससे आपको फ्लाइट थोड़ी सस्ती पड़ेगी। बिल्कुल आखिरी समय में बुकिंग कराने से बचना चाहिए। बेहतर है, जब जाने का प्रोग्राम है, उससे दो या तीन महीने पहले ही बुकिंग करा दें।

होटल या सराय 
इसके लिए फ्लाइट बुकिंग का जो नियम है, उसे उलटा कर दें। अच्छे डिस्काउंट के लिए होटलों से सीधा संपर्क करें। बजट होटल्स, होमस्टे या रेंट पर मिलने वाले अपार्टमेंट को भी ट्राई किया जा सकता है। ये अपेक्षाकृत सस्ते होते हैं। आप अडवांस में भी बुकिंग करा सकते हैं और अपने रूम को अपग्रेड करने को कह सकते हैं। आप डिस्काउंट की मांग भी कर सकते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सीधे बात करके आप ज्यादा अच्छा डिस्काउंट पा सकते हैं।

साइट-सीइंग
जहां तक मुमकिन हो, अडवांस में ऑनलाइन बुकिंग करें। इससे आप लाइन में लगने से बच जाएंगे। इसके अलावा आपको कूपन और डिस्काउंट भी मिलेंगे। आप अपने होटल से भी बात कर सकते हैं कि क्या उनके यहां हफ्ते के किसी खास दिन फ्री साइट-सीइंग का इंतजाम है। अक्सर होटलों के मालिकों द्वारा अपने व्वयसाय को बढ़ाने के लिए ऐसा इंतजाम किया जाता है।

खाना-पिना 
हमेशा ऐसे होटल का चुनाव करें, जो फ्री में ब्रेकफास्ट ऑफर करते हैं। गूगल की मदद से स्थानीय खानपान की दुकानों का पता करें। वहां अपेक्षाकृत कम दाम में आपके खाने का काम चल सकता है। लोकल बेकरी आदि से ऐसी चीजें खरीदें जिनका यूज होटल में खाने के लिए किया जा सके। इसके अलावा रेडी-टु-ईट खाना भी यहीं से खरीद कर ले जा सकते हैं। आप अपने साथ सुखी खाने की चीजें भी ले जा सकते हैं।

घूमना फिरना 
दोस्तों एक बात का हमेशा ख्याल रखें टैक्सी के स्थान पर लोकल पब्लिक ट्रांसपोर्ट मसलन मेट्रो, बसें आदि यूज करें। टैक्सी महंगी होती है। होटल ऐसा होना चाहिए जो शहर के बीचोबीच हो और पॉपुलर साइटों के करीब हो। मेट्रो आदि से भी अगर होटल अच्छी तरह से कनेक्टेड है तो और अच्छा होगा। खर्च कम करने के लिए बाइक या कार किराये पर ली जा सकती है। अगर आपके पास किराये पर लिया व्हीकल होगा तो आप अपनी यात्रा का मजा दुगना ले पाएंगे।

शॉपिंग
बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो विदेश से कुछ न कुछ खरीदकर लाना चाहते हैं, अगर आपको कुछ खरीदना ही है तो आम मार्किट से ही लें, किसी टूरिस्ट स्पॉट से इन चीजों को खरीदना इग्नोर करें। ऐसी चीजों को लोकल मार्केट से खरीदेंगे तो खर्चा कम होगा। ऐसी जगहों से शॉपिंग करें, जो टूरिस्ट सर्किट में नहीं हैं। इन बातों का अगर आप ध्यान रखेंगे तो आपका बजट आपके वस में ही रहेगा।

Best and cheap foreign trips

हॉंगकॉंग 
हांगकांग भारतीय पर्यटकों की सबसे ज़यादा पसंदीदा जगहों में से एक है। हांगकांग व्यापार की लिहाज़ से बहुत महत्वपूर्ण जगह है, यहाँ जाने की योजना आप बना सकते हैं क्योंकी किसी भी भारतीय पर्यटक को हांगकांग के लिए वीजा नहीं चाहिए (बस आपके पास  वैद्य पासपोर्ट होना चाहिए) शॉपिंग करने वालों के लिए ये जगह स्वर्ग है। यहाँ पर आप अपने बच्चों को भी घूमाने ले जा सकते हैं, और डिज्नी लैंड देखने के बाद बच्चों की तो जैसे दिल की मुराद पूरी हो जाती है। हांगकांग की सैर कीजिये इसके थीम पार्क, संग्रहालय, गगन चुम्बी इमारतों, शॉपिंग और व्यंजनों के लिए, हांगकांग के अद्वितीय आकर्षण और पर्यटन स्थल सभी को लुभाते हैं इसीलिए यह वर्ष भर दुनिया भर से आने वाले यात्रियों के लिए एक बेहद दिलचस्प छुट्टी मनाने का गंतव्य स्थल है।
Hongkong cheap tour


यहाँ आपको बताते हैं की हांगकांग की सैर कैसे करे, और हांगकांग में कहाँ कहाँ घूमें 
प्रमुख हांगकांग दर्शनीय स्थल हैं हांगकांग डिजनीलैंड, ओशियन पार्क, मैडम तुसाद संग्रहालय, स्टार फेरी, सिम शा त्सुई प्रोमाडे, मंदिर स्ट्रीट नाइट मार्केट, बिग बुद्ध और पो लिन मठ और पूजा के कई अन्य स्थान. खरीदारी और मॉल और डिपार्टमेंट स्टोर्स जाने के लिए सिटी प्लाज़ा, डिज़ाइन गैलरी, एलेमेंट्स, ई-मैक्स वॉयर हाउस, फ़ैशन वॉक, फेस्टिवल वॉक, हार्बर सिटी, होराइजन प्लाजा, हिसन प्लेस, आईस्क्वायर, लैंडमार्क और लैंगम प्लेस में जाएं।
आप चाहे कला प्रेमी हों, एक इतिहास प्रेमी, एक संस्कृति उत्साही या प्रकृति प्रेमी हों, हर स्वाद, मूड और इच्छा को अपील करने के लिए हांगकांग में कुछ न कुछ है. यहाँ चाहे कला गांवों में हस्तशिल्प, कलाकृतियों और अन्य चीजों को खरीदें, ‘डिंग थिंग’ हांगकांग ट्राम की सवारी का आनंद लें या अपने बच्चों को डिज्नीलैंड में शानदार समय बिताते और मस्ती करते देखें. कैंडल लाइट डिनर के साथ तट पर अंतरंग क्षणों का मजा लें, इत्मीनान से समुद्र तट पर टहल कर समय बिताएं या स्पा में जाकर मालिश की खुराक प्राप्त करें.
आप यहाँ से मकाउ भी जा सकते हैं जो की एक बेहद ही रोमांचं स्थान है पर्यटन की दृस्टि से ( मकाउ हांगकांग से तकरीबन 1 घंटे की दूरी पर है और आप को फेरी यानि जल नौका लेनी पड़ती है वहां जाने के लिए, मस्ती करने वालों के लिए मकाउ सबसे अच्छा स्थान है) और चीन का महत्वपूर्ण शहर शेन्ज़ीन भी बहुत नज़दीक पड़ता है।
दुबई DUBAI 
दुबई यूएई (United Arab Emirate) का सबसे पॉपुलर शहर है। आप टीवी या इंटरनेट पर देखते ही होंगे की दुबई में बहुत कुछ है देखने को, दुबई अमीरों का देश है, लेकिन भारत के साथ मैत्रिक सम्बन्ध होने के कारण आपको वीजा आसानी से मिल जाता है।  दुबई की यात्रा थोड़ी महंगी हो सकती है, लेकिन एक कपल के लिए एक लाख में निबटाना इसलिए मुमकिन है कि यहां के लिए फ्लाइट सस्ती हैं। दुबई घूमने जाने वालों को सबसे ज्यादा खर्च साइट-सीइंग पर करना होता है। अकेले साइट-सीइंग पर ही आपके कुल बजट का 35  से 40 फीसदी खर्च हो सकता है। अगर आपको साइट-सीइंग का ज्यादा शौक है तो खाने और रुकने के खर्च को उसी हिसाब से कुछ कम कर सकते हैं। वीजा आमतौर पर अप्लाई करने के 4-5 दिन में मिल जाता है। 30 दिन का वीसा 58 दिन के लिए वैलिड होता है और इसके लिए 6500 रुपये फीस है।
Dubai cheap holiday package


आजकल तमाम ट्रैवल ऑपरेटर और एग्रिगेटर साइटों (makemytrip.com, goibibo.com, yatra.com, easemytrip.com इत्यादि ) की ओर से बहुत सारे डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। इन पर निगाह बनाए रखें। मई की बुकिंग के लिए कुछ एजेंट दोनों तरफ का किराया प्रति व्यक्ति 14 हजार रुपये तक ऑफर कर रहे हैं। उदाहरण के तौर पर अगर किसी ने 14 अप्रैल को दुबई का टिकट बुक किया होता तो उसे इंडिगो-स्पाइस जेट कॉम्बिनेशन में रिटर्न फ्लाइट 13,870 रुपये में मिल जाती। हालांकि इस तरह के ज्यादातर ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए होते हैं और नॉन रिफंडेबल होते हैं यानी टिकट कैंसल कराने पर आपको पैसा वापस नहीं मिलता। इन्हें तभी खरीदें, जब आप इस बात को लेकर निश्चिंत हों कि आपको जाना ही है। बुकिंग कराते वक्त यह भी ध्यान रखें कि बुकिंग इस तरह कराएं कि आपके दिन खराब न हों। मसलन ऐसा टिकट बुक कराया जाए कि सुबह आप दुबई पहुंचें और वापसी की फ्लाइट शाम के वक्त हो। इससे आपके समय की बचत होगी। दिल्ली से दुबई की फ्लाइट 3 घंटे 50 मिनट की है। और फ्लाइट में आपको खाने-पिने की सभी सुविधाएँ मिल जाएगी।
Best holidays destination

सिंगापुर 
जेब में कम पैसे और मन हो बस आउट ऑफ इंडिया घूमने का, तो सिंगापुर सबसे ऊपर है। शादी में लाखों का खर्च करने के बाद कम पैसों में हनीमून सिर्फ सिंगापुर में ही मनाया जा सकता है। आप अगर चाहे तो छुट्टियां मनाने भी जा सकते हैं। सिंगापुर दक्षिण एशिया में मलेशिया तथा इंडोनेशिया के बीच में स्थित है। वैसे तो सिंगापुर विश्व पटल पर एक उभरते वयवसायिक देश के रूप में जाना जाता है। इस शहर को प्रकृति का वरदान प्राप्त है। यहां मुख्य रूप से चाइनीज और अंग्रेजी भाषा प्रचलित हैं। यहां कई मनोरंजक स्थल हैं, साथ ही यह आधुनिक तकनीक तथा सर्वसुविधा युक्त संपन्न शहर है।

अगर आप भी विदेश भ्रमण करना चाहते हैं तो सिंगापुर द्वीप को चुनना आपके लिए फायदेमंद रहेगा, क्योंकि यहां पर कई धर्मों में विश्वास रखने वाले, विभिन्न देशों की संस्कृति, इतिहास तथा भाषा के लोग एकजुट होकर रहते हैं।

सैर-सपाटे की दृष्‍टि से कई प्रकार के मनोरंजक स्थल मौजूद हैं, जो पर्यटकों का मन लुभाते हैं। विश्व के सबसे प्रमुख बंदरगाहों में से एक सिंगापुर है तथा यह प्रमुख व्यापारिक केंद्र भी है। यहां का हवाई अड्डा आधुनिक तकनीक तथा सर्वसुविधा संपन्न है। यहां के कई मनमोहक दृश्य देखने के बाद आंखों के सामने उन नजरों को हटाना मुश्किल सा लगता है।
Singapore Holiday tour package

  • यहां पर जंगल, पहाड़, झरने तथा यहां के लहलहाते पेड़-पौधों व फूलों के बीच से रेलगाड़ी गुजरती है। यह देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो हम कोई स्वप्न देख रहे हो। यहां के बॉटनिकल गार्डन में विभिन्न प्रकार के रंगबिरंगे आर्किड फूल पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
  • ट्रांसपोर्टेशन का खर्च : सिंगापुर में E-Z लिंक कार्ड और सिंगल कार्ड की सुविधा दी जाती है जिससे आप बड़ी ही आसानी से इधर से उधर ट्रेवल कर सकते हैं। 
  • सिंगापुर के चिड़ियाघर सैलानियों के मनोरंजन के लिए उपयुक्त स्थल है। यहां कई प्रकार के वन्य जीव भी दिखाई देते हैं - जैसे, चिंपाजी, कोमोटोड्रेगन, पोलरबीयर इत्यादि
  • यहां आने पर पर्यटक, क्रूज ट्रिप का आनंद उठा सकते हैं अथवा जहाजों के माध्यम से द्वीप के हर आकर्षित स्थल को देख सकते हैं। यहां का म्यूजिकल फाउंटेन भी आकर्षित किए बिना नहीं रह सकता।
  • नव दंपति जो विदेश में अपना हनीमून मनाने चाहते हैं, उनके लिए सिंगापुर एक अच्छी जगह है।

थाईलैंड THAILAND 
जब बात हो मॉडर्न कल्चर और रिच हेरिटेज की तो थाईलैंड का नाम सबसे ऊपर आता है। रॉयल प्लेसेस पर घूमने का मन जिन लोगों का है, वो थाईलैंड में पूरा हो सकता है।

दोस्तो कम बजट में आप विदेश में अगर छुट्टियां मनाना चाहते हैं तो थाईलैंड से बेहतर जगह नही मिलेगी। थाईलैंड दक्षिण एशिया में स्थित भारत का पड़ोसी देश है। थाईलैंड को इसके ट्रॉपिकल समुंद्री बीच, शाही मोन्यूमेंट, मन्दिरों, विशिष्ट इमारतों ओर सबसे अहम पार्टी ओर स्पोर्ट के लिए जाना जाता है। थाईलैंड में आपको वो सारे सुख और सुविधाएं मिल जाएंगी जो आपको एक टूरिस्ट के तौर पर चाहिए।

एक लाख रुपये के बजट में थाइलैंड भी एक अच्छी डेस्टिनेशन है। थाइलैंड की नाइटलाइफ और बीच आदि काफी पॉपुलर हैं। इसके अलावा बैंकॉक में आप सफारी वर्ल्ड, क्रोकोडाइल फार्म, स्नो पार्क देख सकते हैं और वॉटर स्पोर्ट्स का भी मजा ले सकते हैं। अगर पैकेज लेकर जा रहे हैं तो कपल के लिए पैकेज आपको 50 से 60 हजार रुपये में आसानी से मिल जाएगा।

इस पैकेज में आपको पटाया और बैंकॉक, दो शहर घुमाए जाएंगे। चूंकि आपका बजट इससे ज्यादा है तो बाकी पैसा आप घूमने-फिरने और शॉपिंग आदि करने में खर्च कर सकते हैं। आप इनके आलावा कारबी और फुकेट भी जा सकते हैं। साथ ही आप अगर खुद अपना अरैंजमेंट कर रहे है तो आप और स्थानों पर भी घूमने जा सकते हैं। थाइलैंड जाने के लिए अगर दिल्ली से फ्लाइट ले रहे हैं तो महंगा होगी, लेकिन यात्रा को कोलकाता होकर तय किया जाए तो यह सस्ता पड़ता है। इस तरिके से भी आप अपनी विदेश घूमने की चाह पूरी कर सकते।
Best holidays destination


मलेशिया
अगर बात करें एक ऐसी जगह की, जहां खुशनुमा मौसम हो और आप कभी बोर न हो तो वो है मलेशिया। यहां न केवल नेचुरल ब्यूटी है बल्कि ऐसी भरपूर एडवेंचर्स भी हैं और वो भी कम बजट के साथ।
एक्टिविटीज - लोकल साइट सीइंग, कल्चरल टूर, वाइल्डलाइफ, नेचर, एडवेंचर, शॉपिंग। घूमने के लिए बेस्ट हैं कुआलालंपुर, मिरि, कनगर, कपास आईलैंड, सर्वं, पंग्कोर आदि स्थान ।
एक दिन के रहने खाने का खर्च - अगर आप एडवांस होटल में बुकिंग करवाते हैं तो शुरुआती कीमत 600 रुपए है। बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में एक वक्त का खाना आपको 300 रुपए तक मिलेगा।
ट्रांसपोर्टेशन का खर्च : मलेशिया में पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन कार्ड बनाए जाते हैं जिसकी कीमत 2,150 रुपए रिंगिट तक की होती है
Best holidays destination

श्रीलंका Sri Lanka
श्रीलंका में आपको केरल जैसा अहसास होगा। यहां हिल्स भी हैं और बीच भी। इसके अलावा यहां की नैचरल ब्यूटी देखने लायक है। फ्लाइट हो, रुकना खाना या अंदरूनी आना जाना यहां सब कुछ दूसरी जगहों के मुकाबले सस्ता है। इसमें भी आपके बजट का ज्यादा बड़ा हिस्सा एयर टिकट और रहने पर ही खर्च होता है। बाकी चीजों के लिए कम पैसा खर्च होता है। यहां पहुंचने पर यानी ऑन-अराइवल वीजा ले सकते हैं।

दिल्ली-कोलंबो फ्लाइट आपको करीब 20 हजार रुपये में मिल जाती है आमतौर पर इनके किराये में घटत बढ़त होती रहती है। आप इस खर्च को कम भी कर सकते हैं। पहले दिल्ली से डॉमेस्टिक फ्लाइट से चेन्नई को चलें और उसके बाद वहां से श्रीलंका। टिकट बुक कराने के लिए मोबाइल ऐप की मदद लें। मोबाइल ऐप की मदद से आप टिकट की बुकिंग और होटल की बुकिंग को कंबाइंड कर सकते हैं। इससे खर्च और कम हो सकता है। दिल्ली से कोलंबो की सीधी फ्लाइट ली जाए तो 3 घंटे 35 मिनट में आपको पहुंचा देगी।

श्रीलंका में रुकने के लिए काफी ऑप्शन हैं। होमस्टे, गेस्ट हाउस, होटलों का ऑप्शन है। किसी आम होटल में रुक रहे हैं तो 1 हजार रुपये प्रति रात में ही आपका काम चल सकता है, जबकि थ्री या फाइव स्टार होटल का खर्च 3 हजार से 20 हज़ार रुपये प्रति नाइट बैठसकता है।आप ऑनलाइन भी होटल सर्च और बुक कर सकते हैं। अडवांस में होटल की बुकिंग कराना हमेशा बेहतर विकल्प होता है
Best holidays destination



मालद्वीव Maldiv
अगर आप मालद्वीव घूमने गए और वहां का खूबसूरत आईलैंड अगर आपने नहीं देखा, तो समझो आप खूबसूरती से परे हैं। बहुत से लोग यहां जाना ही नहीं चाहते, क्योंकि वहां उन्हें उतनी लक्जरी नहीं मिलती जितनी कि दूसरे देशों में मिलती है। लेकिन मालद्वीव घूमना मतलब खूबसूरती का आनंद भी लेना और पैसे भी बचाना। बस जरूरत है तो सिर्फ सोच-समझकर की गई प्लानिंग की।
एक दिन के लिए गेस्ट हाउस बुक करने की शुरुआती कीमत 1,500 रुपए है।
एक्टिविटीज - स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग, सबमेरीन टूर, मेल वॉकिंग टूर।
घूमने के लिए बेस्ट हैं - अलीमाथा आईलैंड, हुकुरू मिस्की, मालदीव विक्ट्री, एटोल ट्रांसफर, वेल्लिङ्गंदु बीच आईलैंड।
एक दिन के खाने का खर्च - मालदीव्स के लोकल रेस्तरां सस्ते हैं तथा 60 से 120 रुपए तक आप 1 डिश खा सकते हैं।
ट्रांसपोर्टेशन का खर्च - घूमने के लिए आपको फेरी बुक करवानी पड़ती है या फिर आसपास घूमने के लिए डोमेस्टिक फ्लाइट। 20 मिनट की फेरी राइड का चार्ज केवल 70 से 100 रुपए होता है।
Morisus beach and market


भूटान Bhutan
भूटान अपनी कुदरती खूबसूरती, खुशमिजाज लोग और आर्किटेक्चर के लिए जाना जाता है। यहां आप महसूस कर सकते हैं कि क्यों यहां के लोग हैपिनेट इंडेक्ट में काफी ऊपर रहते हैं। यहां की राजधानी थिंपू है। यहां बहुत सारी मॉनेस्ट्रीज और स्तूप हैं। भूटान सस्ता देश है इसलिए यहां की यात्रा 1 लाख के बजट में आप आराम से कर सकते हैं। यहां जाने के लिए आपको वीसा नहीं चाहिए।

थिंपू में बुद्ध पॉइंट देखने की अच्छी जगह है। आप रिवर राफ्टिंग का मजा भी ले सकते हैं। अगर आप पैकज लेते हैं तो साइट-सीइंग का काफी हिस्सा इसमें कवर हो जाएगा, लेकिन हॉट स्टोन बाथ लेना चाहते हैं या फार्महाउस घूमना चाहते हैं तो आपको अलग से खर्च करना होगा।
Best holidays destination


सबसे अच्छा तरीका यह है कि दिल्ली से बागडोगरा तक की फ्लाइट ली जाए और वहां से रोड से जाया जाए। दिल्ली से मशहूर शहर पैरो तक की फ्लाइट मिलनी मुश्किल है और महंगी भी है। एक से दो महीने अडवांस में बुक कर दें तो दिल्ली से बाग़डोगरा की फ्लाइट का रिटर्न टिकट 7 से 8 हजार रुपये में बुक करा सकते हैं। वहां से आप थिंपू तक के लिए बस या टैक्सी ले सकते हैं। टैक्सी या बस से आपको 3500 रुपये लगेंगे। सीधे दिल्ली से पैरो की फ्लाइट का रिटर्न टिकट 20 हजार का बैठेगा। दिल्ली से पैरो जाने में 2 घंटे 20 मिनट लगते हैं।
 Best holidays destination

भूटान में होम-स्टे से लेकर फाइव-स्टार होटलों तक के ऑप्शन हैं। थ्री-स्टार होटल आपको 1000 से 1500 रुपये में मिल जाएगा, लेकिन अगर बेहतर जगह रुकना है तो आपको और ज्यादा खर्च करना होगा।

तो दोस्तों ये थी कुछ जानकारी जो आपकी विदेश यात्रा को मजेदार और सुलभ बना सकती है , हमे जरूर बताएं आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी।

तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी पसंद आयी होगी। अगर इससे सम्बंधित आप कोई सलाह या सुझाव हमें देना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। आप हमारे दूसरे आर्टिकल के लिए हमें सब्सक्राइब भी कर सकते हैं। आप हमें कमेंट करके बता भी सकते हैं कि आपको किसी विषय पर हमारी वेबसाइट पर जानकरी चाहिए, हम जल्द से जल्द वो जानकारी हमारी वेबसाइट पर आपके लिए उपलब्ध करने की कोशिश। हमरी इस जानकारी को दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद 


Join us :
My Facebook :  Lee.Sharma
My YouTube : Home Design !deas

हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad