भारत के प्रमुख भारतीय पर्यटन स्थल। Major tourist destinations in India. - LS Home Tech

Wednesday, December 19, 2018

भारत के प्रमुख भारतीय पर्यटन स्थल। Major tourist destinations in India.

प्रिय पाठको नमस्कार 
मैं हमारी वेबसाइट www.lshometech.com पर टेक्नोलॉजी और एजुकेशन से जुड़े आर्टिकल लिखता हूँ और साथ ही ऐसे विषय पर भी लिखता हूँ जो एक आम आदमी के लिए जानना जरूरी हो। 

भारत दुनिया का बेहद ही खुबशुरत देश है। भारत को प्रकृति ने एक और जहाँ अनुपम और अद्वितीय सुंदरता से सजाया है, तो दूसरी और आध्यात्म की गंगा की धारा भी बहाई है। भारत के एक तरफ हिमालय पर्वत है तो दूसरी तरफ समुन्द्र है, और साथ ही विशाल रेगिस्तान भी है, और एक तरफ जंगल भी है। इन सब के अतिरिक्त हरे-भरे घास के मैदान और विस्तृत पथरीली जमीन भी है।  हम कह सकते हैं की हमारे देश में वो सब कुछ है, जो हमे पर्यटन के लिए चाहिए। 
                       
तो आइये आज हम आपके लिए लेकर आये है बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी, प्रमुख भारतीय पर्यटन स्थलों की, ऐसे बहुत से लोग होंगे जो हर रोज की भागदौड़ की जिंदगी से कुछ दिन चैन से अपने परिवार या मित्रों के साथ बाहर किसी अच्छे पर्यटन स्थल पर घूमने के शौकीन होंगे। आजकल हमारी व्यस्तता इतनी ज्यादा हो गई है कि ज्यादातर लोग चाह कर भी घूमने का समय नही निकल पाते। आज हम अपने आर्टिकल में बाहर घूमने के शौकीन लोगों के लिए कुछ अद्भुत स्थानों को बारे में जानेंगे, जहां पर आप अपने परिवार या मित्रों के साथ प्रकृति का या फिर भव्य सागर का आनन्द उठा सकें।
अपनी आम दिनचर्या की जिंदगी से हर साल कुछ दिन आपको घूमने-फिरने के जरूर बचने चाहिए। इससे आपके मन को असीम शांति और खुशी का अनुभव रहेगा।
आइये बात करते हैं वो कोनसे प्रमुख भारतीय पर्यटन स्थल है जहां आपको घूमने जाने चाहिए।

जम्मू और कश्मीर
जम्मू-कश्मीर को भारत का जीता जागता स्वर्ग कहा जाता है, यह अपनी जीवंत सुंदरता के लिए पूरी दुनिया मे प्रसिद्ध है, यहां पर आप एक बार चले गये तो बार बार आपका मन करेगा कि आप दोबारा यहीं आएं। तो बात कर लेते है क्या खास है कश्मीर में,  दोस्तो जम्मू-कश्मीर की राजधानी है श्रीनगर जो कि बहुत ही आकर्षक स्थान है, अगर आप यहां जाते है तो आप प्रकृति, पहाड़, पेड़ पौधे ओर झीलें देखर खुश हो जाएंगे, श्रीनगर की डल झील का नजारा तो देखते ही बनता है, यहां पर ट्यूलिप गार्डन जो एक बहुत ही आकर्षण का केंद्र है, इसमे विभिन्न प्रजाति के ट्यूलिप के फूल आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे, श्रीनगर के आसपास भी बहुत अच्छी जगह है जहां आपको ओर भी ज्यादा आनंद आएगा, इससे कुछ ही दूरी पर गुलमर्ग, सोनमर्ग ओर टंगमार्ग नामक अत्यंत दर्शनीय पर्यटन स्थल है जहां पर आपको बर्फ़ के लंबे चौड़े मैदान मिल जायेंगे, यहां पर बर्फ़ पर होने वाले खेलों का आयोजन भी किया जाता है।
इसके अलावा आप कश्मीर में लेह-लद्दाख की वादियों ओर झीलों का आनंद भी उठा सकते है।
www.lshometech.com


गोवा
गोवा भारत का सबसे छोटा व प्रकृति से समृद्ध केंद्र-शासित प्रदेश है, गोवा जो कि समुंद्री किनारों, या बीच के लिए पूरी दुनिया मे मशहूर है। दुनिया भर के लोग यहां घूमने आते हैं। गोवा में आकर आप अपने आप को बहुत ही आनंदित महसुस करेंगे।
यह एक ऐसा राज्य है जिसका नाम सुनते ही याद आता है समुन्द्र का किनारा, आधुनिक जीवन शैली, थिरकते कदम ओर यहां की काजू से बनी फीणी, खास बात ये की गोवा को पर्यटकों का शहर भी कहा जाता है।
यहां पर आप अलोना का किला, चर्च, गोवा म्यूसियम ओर चापोरा के किले का समुंद्री बीचों का आनंद उठा सकते है। पार्टी के शौकीन लोगों के लिए यहां पर कैफ़े ओर बार भी है जहां पर जवान लोग मस्ती करने आते हैं। आप यह पर आकर असीम खुशी को आत्मसात कर पाएंगे।
www.lshometech.com


केरल
भारत का एक अनोखा राज्य जहां पर आपको प्रकृति, झीलों ओर समुन्द्र के किनारों को एक्सप्लोर करने का मौका मिलता है, यहां पर बादलों वाला सूर्यास्त, ठंडी हवा, झील, तालाब के बीच हरियाली से स्वर्ग के जैसा आभाष होता है। बारिश के बीच तो हल्की फुहारों के साथ तो मौसम का रोमांच कुछ ज्यादा ही बढ़ जाता है। केरल में आपको अद्भुत ओर अविष्मरणीय पलों के अहसास होगा। केरल में घूमने के लिए जो स्थान ज्यादा प्रसिद्ध है उनके नाम मैं आपको बता देता हूँ, अपनी छुट्टियों का आनंद लेने के लिए आप इन स्थलों पर जा सकते हैं।
अलेप्पी, मुन्नार, थेककडी, कोवलम, कुमारकोम, वायनाड, वागमोन, बैकल, कोझीकोडे आदि प्रमुख स्थान है जहां आप असीम आनंद प्राप्त कर सकते है। केरल को अप्रवाही की भूमि, संस्कृति और परंपराओं का राज्य माना जाता है, यहां पर नारियल के पेड़ों की छटा देखते ही बनती है। सितम्बर से मई के बीच केरल में घूमने जाने का सही समय मन जाता है।
www.lshometech.com


हिमाचल प्रदेश
दोस्तो हिमाचल प्रदेश अपने हिमालयी परिदृश्यों ओर लोकप्रिय पहाड़ी स्थलों या हिल स्टेशन के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। हिमाचंल कई पहाड़ी खेलो के लिए भी जाना जाता है, जैसे रॉक क्लाइम्बिंग, माउंटेन बाइकिंग, पैराग्लाइडिंग, आइस स्केटिंग आदि प्रमुख खेलों के लिए भी प्रसिद्ध है। हिमाचल प्रदेश में बहुत से पर्यटन स्थल हैं, जैसे शिमला हिमाचल की राजधानी है ओर एक बहुत ही जाना माना प्रकृति से लबालब पर्यटन स्थल है, यहां पर लाखों की संख्या में पर्यटक आते है।
शिमला के बाद हिमाचल के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं कुल्लू- मनाली जो कि बहुत प्रसिद्ध है, कुल्लू-मनाली को तो स्पेशल हनीमून स्पॉट के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर आप वादियों, बर्फ़ के मैदानों ओर नदियों का आनंद ले सकते हैं। इनके अलावा हिमाचंल में ओर भी बहुत से ऐसे स्थान हैं जहां पर आप घूमने जा सकते हैं। शिलॉंन वैली जो कि मनाली के पास ही है बहुत अच्छा स्थान है। धर्मशाला भी हिमाचल के एक अनोखा स्थान हैं, जो कि अपने तिब्बती मठों ओर बोध मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है।
www.lshometech.com


राजस्थान
अगर आप प्रकृति से थोड़ा सा हटके पुराने महलों, किलों ओर बालू के विशालकाय टिब्बों ,या मरुस्थल को देखने के शौकीन हैं तो राजस्थान से बेहतरीन जगह आपको पूरे इंडिया में नही मिलने वाली। राजस्थान उत्तरी भारत के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है। थार के मरुस्थल के विशाल रेतीले टीले, राजाओ की विरासत बड़े बड़े किले इनको देखने हर साल दुनिया भर से लोग यहां आते हैं। राजस्थान के प्रमुख आकर्षक स्थलों के नाम में नीचे दे रहा हूँ।
जयपुर ये राजस्थान की राजधानी है जो कि अपने समृद्ध इतिहास और स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है।
बिकानेर एक व्यापार मार्ग के लिए मध्युगीन भारतके इतिहास  के साथ जुड़ा होने के कारण ओर विशाल किलों ओर मरुस्थल के लिए प्रसिद्ध है
माउंट आबू राजस्थान की अरावली पर्वतमाला में सबसे ऊंची चोटी है, ओर साथ ही अध्यातम के लिए भी प्रसिद्ध जगह है।
रणथंबोर सवाई माधोपुर के पास स्थित इस शहर में भारत का सबसे बड़ा और सबसे प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान है।
उदयपुर इस शहर को भारत के वेनिस के नाम से पूरे विश्व मे जाना जाता है। यहां पर भारत की शाही शादियों का आयोजन भी किया जाता है।
ओर भी बहुत से प्रसिद्ध स्थल है राजस्थान में जैसे अजमेर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, पुष्कर आदि जो अपनी अद्भुत विरासत के लिए बेहतरीन पर्यटन स्थलों के तौर पर जाने जाते हैं।
Best holiday spot India


उत्तर प्रदेश
अगर आप घूमने जाते है तो आपके लिए उत्तर प्रदेश में भी बहुत अवसर हैं या ये कहें कि बहुत से लोकप्रिय स्थल है जहां पर आपको धार्मिक उत्साह के साथ वो सभी खुशिया मिल जाएंगी जो एक पर्यटक के रूप में आपको चाहिए। भौगोलिक रूप से उत्तर प्रदेश, चरम उत्तर में हिमालय पर्वत की तलहटी, केंद्र में गंगा की समतल भूमि ओर दक्षिण दिशा में विंध्य पर्वतमाला के साथ अपना भौगोलिक परिदृश्य बनाये हुए है। भारत का सर्वाधिक दर्शनीय स्थल ताज महल भी उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में है जो अपनी आन बान ओर शान के लिए जाना जाता है, यहां पर आगरा के किला भी है, साथ ही आगरा को स्थापत्य कला के लिए भी जाना जाता है।
उत्तर प्रदेश में ओर भी दर्शनीय स्थल हैं जैसे-  वाराणसी, मथुरा, फतेहपुर सीकरी, प्रयाग, सारनाथ, लखनऊ, अयोध्या, दुधवा नेशनल पार्क।
Best holiday spot India

दिल्ली 
दिल्ली हमारे देश की राजधानी है जिसे 1911 में राजधानी घोषित किया गया था। दिल्ली प्राचीन और आधुनिक कल का उत्कृष्ट मिश्रण है इसमें धर्मों और संस्कृतियों की बहुलयता है। दिल्ली भारत को समृद्ध बनाने वाले शासकों इतिहास को समृद्ध बनाने वाले केंद्र शासित प्रदेशों में से एक है।  दिल्ली पर शासन करने वाले शासक  अपने पीछे स्थापत्य कला की अद्भुत निशानी छोड़कर गए हैं जो पर्यटन की नज़र से बेहद ही उम्दा स्थान है। इस समय दिल्ली के कई प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्मारक और स्थल मौजूद हैं  जैसे - जामा-मस्जिद, क़ुतुब-मीनार, तुगलकाबाद किला, लाल किला, लोधी गार्डन, हुमायूँ का मकबरा, सफदरजंग का मकबरा इत्यादि हैं।  आधुनकि स्मारकों में शामिल हैं - इंडियन गेट, जंतर-मंतर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, लोटस मंदिर, राष्ट्रपति भवन और  14 से 30 नवंबर तक हर साल लगने वाला विश्व व्यापर मेला देखने लायक है। 

उत्तराखंड 
यहाँ हिमनदियां  बर्फ से ढके  पहाड़ , फूलों की वादियां, स्कीइंग ढलान और घने जंगल हैं।  इसके अलावा यहाँ पर बहुत से तीर्थ स्थान और मंदिर भी हैं।  हिमालय में बसे चार-धाम सबसे पवित्र मंदिर  बद्रीनाथ, केदारनाथ गंगोत्री, और यमुनोत्री है। हरिद्वार जो की यहाँ  बड़ा धार्मिक स्थल है।  

तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी पसंद आयी होगी। अगर इससे सम्बंधित आप कोई सलाह या सुझाव हमें देना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। आप हमारे दूसरे आर्टिकल के लिए हमें सब्सक्राइब भी कर सकते हैं। आप हमें कमेंट करके बता भी सकते हैं कि आपको किसी विषय पर हमारी वेबसाइट पर जानकरी चाहिए, हम जल्द से जल्द वो जानकारी हमारी वेबसाइट पर आपके लिए उपलब्ध करने की कोशिश। हमरी इस जानकारी को दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद 

Join us :
My Facebook :  Lee.Sharma
My YouTube : Home Design !deas

हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :

1 comment:

  1. इतनी अच्छी जानकारी के लिए धन्यवाद सर, भारतिय पर्यटन को बढ़ावा देना और जानकारी देना हमारी जिम्मेदारी है ताकि भारत के हर पर्यटन स्थलों का पता लगाया जा सके।

    ReplyDelete

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad