वेलेंटाइन सप्ताह, इसे lovers week क्यों माना जाता है, Valentine's week, why it is considered lovers week, - LS Home Tech

Wednesday, February 13, 2019

वेलेंटाइन सप्ताह, इसे lovers week क्यों माना जाता है, Valentine's week, why it is considered lovers week,

दोस्तों आज मैं आपके लिए बहुत ही रोचक जानकारी लेकर आया हूँ जो लोग यंग हैं बेशक वो लड़का हो या लड़की, हर किसी का जिंदगी में अपना हर किसी का व्यक्तिगत अनुभव होता है प्यार करने का, प्यार जताने के तरीके का। कोई छुपकर करता है, तो कोई खुलकर करता है। आज हम बात करेंगे युवा दिलों के बादशाह सप्ताह जो हर साल फरवरी के दूसरे सप्ताह में आता है और पुरे सप्ताह चलता है जिसे Valentines Week के नाम से जाना जाता है। इस पुरे सप्ताह में हर रोज एक दिन को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। वो कोन-कोन से दिन हैं जो पुरे सप्ताह में आते हैं। वेलेंटाइन वीक/Valentines Week या वेलेंटाइन सप्ताह के हर दिन का अपना अलग महत्व है। February शुरू हो चुका है और इसके साथ ही वेलेंटाइन डे (Valentine Day) का इंतजार भी। वेलेंटाइन डे तो 14 फरवरी को आता है। 

Valentines day , lover week

कैसे शुरुआत हुई वैलेंटाइन्स डे की?  
Valentine day एक व्यक्ति के नाम पर रखा गया है जिसका नाम valentine था। इस प्यार के दिन की कहानी की शुरुआत का सफर प्यार से भरा हुआ नहीं है। ये कहानी एक दुष्ट राजा और कृपालु संत valentine के बिच हुई मुठभेड़ के बारे में है। Valentine के इस बलिदान की वजह से 14 फ़रवरी को उनके नाम पर रखा गया और इस दिन को पूरी दुनिया में सभी प्यार करने वाले लोग valentine को याद करते हैं, और एक दुसरे के साथ प्यार बाँटते हैं। इस दिन को सभी प्यार करने वाले  लोग अपने प्रेमी-प्रेमिका को फुल, तोहफे और chocolates दे कर अपने प्यार का इजहार करते हैं। और आप भी करते होंगे। 

भारत ही नहीं अपितु दुनिया के ज्यादातर देशों में वेलेंटाइन डे मनाया जाता है। इसको लेकर कई बार कुछ अलग नजरिए भी सामने आते हैं लेकिन, बावजूद इसके लोगों और खासकर युवाओं को इस दिन या कहें इस पूरे हफ्ते का इंतजार रहता है। तो चलिए, यहां हम आपको बताते हैं, वेलेंटाइन डे से जुड़े इन सात दिनों के बारे में और ये भी कि इनका महत्व क्या है।



ये भी पढ़ें :
वैलेंटाइन्स वीक 7 फरवरी से शुरू होता है। 
7 फरवरी (रोज डे) : Rose Day
वेलेंटाइन वीक (Valentine Week) की शुरुआत इसी दिन यानी 7 फरवरी पर रोज डे/Rose Day से होती है। रोज यानी गुलाब। परंपरा ये है कि इस दिन लाल गुलाब से आप अपनों के प्रति प्यार का इजहार करते हैं। वैसे भी गुलाब जैसा खूबसूरत फूल दूसरा शायद ही कोई हो। इसलिए, रोज डे गुलाब के लाल फूल के साथ ही मनाया जाता है। जो प्रेमी अपनी प्रियतमा को देता है।

8 फरवरी (प्रपोज डे) : Propose Day
अगर आप भी किसी को प्रपोज करने के लिए बेकरार हैं तो यह दिन आपके लिए है। इसके लिए सही तरिके से योजना बनाइये और अपने दिल की बात जिससे आप कहना चाहते हैं, उससे खुलकर कहिए। साथ में कोई खूबसूरत सा गिफ्ट यानी तोहफा ले जाना भी आपके रिश्ते को पक्का कर सकता है।

9 फरवरी (चॉकलेट डे) : Chocolate Day
इस प्यार के मधुर बंधन को कायम रखने के लिए 9 फरवरी को हसीनाओं को खुश रखने का दिन है। इसलिए इसे चॉकलेट डे कहा जाता है। यानी अपने रिश्तों को चॉकलेट की मिठास के साथ आगे बढ़ाएं। इसके स्वाद के साथ प्रेम के दो मीठे बोल और फिर कहानी अगले दिन पर जाती है।

10 फरवरी (टेडी डे) : Teddy Day
ये दिन भी बहुत अहम् है क्यूंकि लड़कियों को छोटे टेडी बहुत पसंद होते हैं। चॉकलेट से बात आगे बढ़ेगी और अब टेडी तक जाएगी। एक सॉफ्ट और खूबसूरत सा टेडी लेकर गिफ्ट कीजिए। ये आपके अपनों को इस बात का अहसास कराता रहेगा कि उनके प्रति आपकी भावनाएं इतनी ही खूबसूरत और प्यारी सी हैं।

11 फरवरी (प्रॉमिस डे) : Promise Day
"आ वादा करले साजना" प्रॉमिस डे यानी वादों का दिन। और जब वादा करें तो उसे ताउम्र निभाने का भी संकल्प करें। इसलिए तो इस दिन यानी Promise Day का अपना महत्व है और बहुत खास है। रिश्तों की अपनी अहमियत होती है और इसके लिए वादों का निभाना भी उतना ही जरूरी है। अगर आप वादों को अपने प्रियतम के साथ नहीं निभा सकते तो आप सच्चे प्रेमी नहीं हो सकते। 

12 फरवरी (हग डे) : Hug Day
इस दिन को आप एक सुनहरे अहसास के रूप में अपने प्रियतम के गले मिल सकते हैं।  गले मिलते समय आपके मन में प्रेम की भावना होनी चाहिए न की वासना की। यह दिन एक प्रेम और अपनत्व का अहसास कराता है  यानी प्रेम और अपनत्व के भाव से गले मिलना।

13 फरवरी (किस डे) : Kiss Day
इस दिन प्रेमी-प्रेमिका या दो दिल जो आपस में जुड़े हुए हैं एक दूसरे को किस यानि चुम्मन करते हैं। ये दिन भी वेलेंटाइन वीक में आता है। यह वेलेंटाइन सप्ताह का छठवां दिन होता है। ये दिन आपके लिए सुखद बन जाता है अगर आपके मन में वासना न हो तो। अगर आपके मन में आपके मित्र के प्रति प्यार है तो आप साथ रहना चाहते हैं तो जिंदगी भर आपके लिए किस डे हो सकता है। 

14 फरवरी (वेलेंटाइन डे) : Valentine’s Day
इस पुरे सप्ताह में इस दिन का विशेष महत्व होता है, आखिर इसी दिन के कारण ये पूरा सप्ताह रोमांटिक होता है। इस दिन यानी Valentine’s Day के साथ यह हफ्ता 14 फरवरी को समाप्त होता है। आमतौर पर लोग इस दिन अपने शेड्यूल में से वक्त निकालकर ज्यादा से ज्यादा साथ रहने की कोशिश करते हैं। वादों को निभाने और एक साथ जीने मरने की कसमें खाते हैं। इस तरीके से Valentines Week एक सुखद अहसास के साथ समाप्त हो जाता है।
वेलेंटाइन सप्ताह, इसे lovers  week क्यों माना जाता है


दोस्तों आशा करता हूँ आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर हमारे द्वारा दी गई जानकरी अच्छी लगी तो इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक Share करे तथा इस आर्टिकल संबंधी अगर किसी का कोई भी सुझाव या सवाल है तो वो हमें कमेंट सकते है।
Join us :
My Facebook :  Lee.Sharma


हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad