मॉनिटर क्या होता है, विस्तृत जानकारी। - LS Home Tech

Saturday, May 14, 2022

मॉनिटर क्या होता है, विस्तृत जानकारी।

मॉनिटर क्या होता है, विस्तृत जानकारी।

मॉनिटर एक ऐसा हार्डवेयर जिसके बिना कंप्यूटर की कल्पना करना एक स्वप्न जैसा लगता है, बिना मॉनिटर के कंप्यूटर का कोई औचित्य नहीं रह जाता है। कंप्यूटर मॉनिटर सच ओर परिकल्पना को हमारे सामने रखता है। मॉनिटर अपने आप मे एक बहुत बड़ा शब्द है, जिसके मायने बहुत कुछ हो सकते हैं, लेकिन हम आधुनिक जमाने के दृश्य पटल को इस लेख में आपके साथ सांझा कर रहे है। इसमे हम आपको इसकी विस्तृत जानकारी देंगे, जिसको एक बार पढ़कर आपको कभी किसी से इस बारे में जानकारी लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। हम आपको मॉनिटर के बारे में बिंदुवार बताएंगे, ताकि आप बहुत ही अच्छी तरह से सबकुछ समझ पाएं।
What is Computer Monitor?

मॉनिटर क्या होता है? What is Monitor?
मॉनिटर शब्द का इस्तेमाल कंप्यूटर की डिस्प्ले यूनिट के लिए किया जाता है, यानी कंप्यूटर द्वारा प्रदर्शित सभी तरह की विषय वस्तु हम इस पर देख सकते हैं। असल मे ये Computer की एक Output Device है ओर देखने मे ये बिल्कुल टेलीविज़न या फ्लैट TV पैनल जैसा लगता है। TV ओर कंप्यूटर मॉनिटर में सबसे बड़ा फर्क Resolution का होता है, ओर इसके अंदर हम किसी भी तरह कर फाइन ग्राफ़िक्स देख सकते हैं। Monitor की Performance को Resolution, Contrast Ratio, Pixel, Pitch, Refresh Rate ओर Power Consumption के हिसाब से मापा जाता है।

मॉनिटर को सामान्यतः Display, VDU, LED, SCREEN, Video Display Terminal इत्यादि कुछ टेक्निकल नामों से भी जाना जाता है। जब भी हम डिजिटली कुछ देखते हैं तो कंप्यूटर मॉनिटर का इसमे बहुत बड़ा योगदान होता है। अभी तक हम CRT से लेकर LCD, LED, OLED ओर PLASMA तक का सफर तय कर चुके हैं, ओर इसमे अभी भी प्रगति की बहुत सी गुंजाइश है। समय के साथ- साथ इसमे भी बहुत बदलाव हो रहे हैं। इसने अभी तक शुरुआती दौर के बड़े और भारी मॉनिटर की जगह Slim ओर Light Weight मॉनिटर तक का सफर तय कर लिया है।

कैसे काम करता है मॉनिटर
मॉनिटर को Motherboard में लगे Video Card के साथ एक Cable जे साथ Connect किया जाता है। इस केबल को VGA Cable कहा जाता है। इसके बाद कंप्यूटर के अंदर जो भी डाटा होता है उसे आप मॉनिटर की स्क्रीन पर देख सकते हैं।

मॉनिटर का अविष्कार किसने किया?
जहां आप ये जान रहे है कि मॉनिटर क्या है तो निश्चित रूप से आपको ये भी जान लेना चाहिए कि मॉनिटर का अविष्कार साल 1897 में कार्ल फेरडीनेंड ब्राऊन/Karl Ferdinend Braun ने CRT/Cathode Ray Tube बनाकर किया था। इसलिए मॉनिटर ओर TV का जनक भी इन्ही को माना जाता है।

मॉनिटर कितने प्रकार के होते हैं?
कंप्यूटर मॉनिटर को Technology के आधार पर कई भागों में बांटा जा सकता है, क्योंकि कंप्यूटर मॉनिटर में बहुत सारी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है, ओर इन्ही टेक्नोलॉजी के आधार पर हम इनको निम्न भागों में वर्गीकृत कर सकते हैं।

CRT मॉनिटर
इस तरह के मॉनिटर में CRT यानी Cathode Ray Tube का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमे इमेज डिस्प्ले के लिए Vaccume Tube, Electron Gun ओर Deflection सर्किट का इस्तेमाल किया जाता है। इस तरह के मॉनिटर आजकल बहुत कम देखने को मिलते हैं, क्योंकि ये Power का बहुत ज्यादा Consumption करते हैं, ओर साइज में भी बड़े होते हैं, क्योंकि इनका आकार बिल्कुल टेलीविज़न के जैसा होता है।

LCD मॉनिटर
इस तरह के मॉनिटर की सबसे बड़ी ओर खास बात ये होती है कि ये आकार में बहुत पतले ओर वजन में बहुत हल्के होते हैं, ओर CRT मॉनिटर की तुलना में ज्यादा Advance भी होते हैं। LCD मॉनिटर में डिस्प्ले के लिए Monochromic Pixels को Manage करके डिस्प्ले पर किसी भी तरह की छवि को प्रदर्शित किया जाता है। 
LCD में Back-Lighting के लिए, CCFL/Cold Cathode Fluorescent Lighting का इस्तेमाल होता है। इस तरह के मॉनिटर Power Consumption बहुत ही कम करते हैं, ओर उच्च गुणवत्ता के ग्राफ़िक्स प्रदर्शित करते हैं। CRT मॉनिटर की तुलना में ये कई साइज में आती हैं।

LED मॉनिटर
LED मॉनिटर, LCD मॉनिटर का ही अपग्रेडेड वर्जन है। इसमे अलग-अलग टाइप के मॉनिटर आपको देखने को मिल जाते हैं, जैसे कि Flat Panel ओर Curved Panel जो कि Light Emitting Diods का इस्तेमाल करते हैं। इसकी Durability सीआरटी ओर एलसीडी की तुलना में ज्यादा होती है, ओर Power Consumption भी बहुत ही कम होती है। इसकी Screen Quality काफी ज्यादा अच्छी और High Resolution वाली होती है। LED का आकार तुलनात्मक रूप से सबसे पतला हो सकता है।

OLED मॉनिटर
OLED/Organic Light Emitting Diode जो कि बहुत ही Advance ओर Latest Technology की Display Screen होती है, क्योंकि इस तरह की Screen या Monitor का निर्माण Organic Material से बनता है, जिसमे Carbon, Plastic, Wood ओर Polymer का इस्तेमाल होता है, जो Electric Current को Light में बदलते हैं। इसका Response Time बहुत ही तेज होता है, जो कि User को Wide View Angle, ओर Better Contrast Level की Display प्रदान करता है। इसके लिए किसी तरह की अन्य Backlight की जरूरत नहीं पड़ती, जो कि Power Consumption के हिसाब से बहुत ही उम्दा तकनीक है। 

Plasma मॉनिटर
इनको PDP यानि Plasma Display Panel भी कहा जाता है, ये भी Display Screen यानी मॉनिटर की अत्यंत उम्दा ओर Latest Technology है। इसमे जो टेक्नोलॉजी काम करती है, वो RGB/Red Green Blue Colored Fluorescent Light को Illuminate करके महीन Image Pixels बनाती है। ये अत्यधिक Color पैदा करती है, जिससे इसे देखने का मजा ओर ज्यादा बढ़ जाता है। इस तरह के मॉनिटर बाकी मॉनिटर की तुलना में काफी ज्यादा महंगे होते हैं। इनमे भी Energy का Loss बहुत ही कम होता है।

टेक्नोलॉजी के इस बदलते दौर में सब कुछ संभव है, हो सकता है आने वाले समय मे Display Screen की कोई नई Technology हमारे सामने आ जाये, क्योंकि पिकले कुछ ही सालों में हमने इनमे इतना बदलाव होता देखा है, जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते थे।

TV और Monitor में क्या अंतर होता है?
TV के अंदर चैनल Tune करने के लिए Tuner लगा होता है, जबकि मॉनिटर में ऐसा कुछ नहीं होता।
TV के अंदर कई Mode होते हैं जैसे HDMI, AV, ATV, VGA  इत्यादि, लेकिन मॉनिटर में केवल VGA ही होता है। 
TV के Resolution बहुत कम होता है जबकि मॉनिटर का Resolution काफी ज्यादा होता है 
TV के अंदर Speaker लगे होते हैं, लेकिन मॉनिटर के अंदर कोई Speaker नहीं होता। 

तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी" "पसंद आयी होगी। अगर इससे सम्बंधित आप कोई सलाह या सुझाव हमें देना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। आप हमारे दूसरे आर्टिकल के लिए हमें सब्सक्राइब भी कर सकते हैं। आप हमें कमेंट करके बता भी सकते हैं कि आपको किसी विषय पर हमारी वेबसाइट पर जानकरी चाहिए, हम जल्द से जल्द वो जानकारी हमारी वेबसाइट पर आपके लिए उपलब्ध करने की कोशिश। हमारी इस जानकारी को दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद 

Join us :
My Facebook:  Lee.Sharma
My YouTube: LS Home Design

हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :



No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad