Firmware क्या होता है? - LS Home Tech

Monday, May 9, 2022

Firmware क्या होता है?

Firmware क्या होता है? 

आपने अभी तक विभिन्न प्रकार के Digital Device ओर Hardware का इस्तेमाल किया होगा, ओर हर रोज कर भी रहे होंगे। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपका ये Device किसके दम पर काम कर रहा है। अगर आपको नहीं पता तो आज हम आपको इसके बारे में पूर्ण जानकारी देंगे।
What is firmware?

Firmware, ये वो Software या Program होता है, जो किसी भी Hardware को Direction, Control ओर Communicate करने के लिए किसी भी डिजिटल डिवाइस के Main Board पर एक छोटी Chip जिसे ROM/Read Only Memory भी कहते हैं, इसके अंदर फर्मवेयर Store रहता है। किसी भी Hardware को जो Digital रूप से काम करता हो, उसे बिना Firmware के कंट्रोल नहीं किया जा सकता। यही कारण है कि Electronics Devices को Digital ओर User Friendly बनाने के लिए Product निर्माता कंपनी की तरफ से उसमे एक Program या Software डाला जाता है, जिसे ही Firmware के नाम से जाना जाता है। Firmware के Instructions ओर Information's जिनको हम बदल नहीं सकते, लेकिन कुछ डिवाइस के लिए हमे इसमे Update की Option मिल जाती है।

उदहारण के तौर पर यहां पर मैं आपको कुछ Hardware Device के नाम लिखकर बताता हूँ, जिनमे Firmware का इस्तेमाल किया जाता है। Computer, Mobile,  TV, Remote, DTH, Music System, Digital Watch, AC, Induction Stove ओर भी बहुत से हार्डवेयर हैं जिनको डिजिटली इस्तेमाल के लिए फर्मवेयर को Embed किया जाता है। जब भी हम कोई नया प्रोडक्ट खरीदते हैं तो उसमे हमे कंपनी की तरफ से डाला गया फर्मवेयर मिलता है, ये फर्मवेयर किसी खास काम या खास जरूरत को पूरा करने के लिए होता है। इसे एक ओर उदहारण से आप समझ सकते हैं। जब भी आप कोई नया कंप्यूटर खरीदते हैं तो उसमे कोई भी Operating System नहीं होता, बल्कि उसे चलाने पर सबसे पहले Firmware Program खुलता है, ओर यही प्रोग्राम आपको कंप्यूटर में OS को चलाने की Permission देता है। जिसे हम BIOS के नाम से भी जानते हैं।

Computer में Firmware कैसे काम करता है?

जैसा कि मैं आपको पहले भी बता चुका हूँ कि किसी भी डिजिटल डिवाइस को कम्युनिकेट करने के लिए उसका Primary Software होता है फर्मवेयर। कंप्यूटर में भी फर्मवेयर पूरे सिस्टम ओर हार्डवेयर की एक दूसरे के साथ कम्यूनिकेट करता है। इसके साथ-साथ कंप्यूटर के दूसरे आपरेशन जैसे Booting Device Setting, Power Logic, Error Code, Beep Sound, Keyboard Functions इस तरह के सभी काम करता है। कंप्यूटर का फर्मवेयर सिस्टम देखने के लिए कंप्यूटर को On करते ही Keyboard से कुछ खास Button दबाने होते हैं, जिनके दबाने से फर्मवेयर आपको Screen पर नजर आने लग जायेगा। ये बटन अलग-अलग कंपनी के हिसाब से अलग-अलग होते है, जैसे कुछ कंप्यूटर में Delete, कुछ में F2, F12 दबाने से आप Computer की प्राइमरी फर्मवेयर डिटेल देख सकते हैं। 

क्या Firmware का Update जरूरी है?

जी हाँ कुछ हद तक फर्मवेयर को अपडेट करना इसलिए जरूरी है, क्योंकि आजकल हर रोज नई टेक्नोलॉजी आ रही है, ओर इसे नई टेक्नोलॉजी के साथ सामंजस्य बनाने के लिए इसमे अपडेट जरूरी होता है। दूसरी बात ये भी है कि इसमे किसी भी तरह के Bug या Error को सुधारने के लिए या नए Features जोड़ने के लिए भी इसे अपडेट करने जरूरी होता है। इसका नया अपडेट हमेशा किसी भी नए डिवाइस के लिए तारतम्य बनाने के लिए भी हो सकता है। लेकिन यहां ये बात भी ध्यान रखने वाली है कि सभी फर्मवेयर को अपडेट नहीं किया जा सकता, इसमे कुछ एक कंपनी ही अपडेट की प्रावधान आपको उपलब्ध करवाती है।

किसी भी फर्मवेयर प्रोग्राम को आप सीधे ही अपडेट नहीं कर सकते। इसके लिए आपको प्रोडक्ट कंपनी की Website पर जाकर फर्मवेयर के नए Version को डाउनलोड करना होता है, ओर फिर उसे दिए गए निर्देश अनुसार इनस्टॉल करना होता है।

Join us :
My Facebook:  Lee.Sharma
My YouTube: LS Home Design

हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :


    No comments:

    Post a Comment

    Advertisement

    Featured Post

    5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

    जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

    Advertisement

    Contact Form

    Name

    Email *

    Message *

    Wikipedia

    Search results

    Post Top Ad