Jio Air Fiber क्या है? पूर्ण जानकारी - LS Home Tech

Wednesday, August 30, 2023

Jio Air Fiber क्या है? पूर्ण जानकारी

Jio Air Fiber क्या है? पूर्ण जानकारी

जिस तरह से Reliance Jio ने कुछ साल पहले 4G सर्विस देकर एक क्रांति ला दी थी, ठीक उसी तरह Reliance Jio एक बार फिर Jio Air Fiber सर्विस लांच कर रही है। Jio Air Fiber 5G कंपनी इस सर्विस का पायलट प्रोजेक्ट चला रही है। इसमें यूजर्स को 1Gbps तक की स्पीड बिना किसी फाइबर केबल के मिलेगी। इस सर्विस को कंपनी दो वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है। इसमें एक पोर्टेबल वाईफाई ऑप्शन होगा, जबकि दूसरा फिक्स्ड वर्जन होगा। आइए जानते हैं Jio Air Fiber 5G इसकी संपूर्ण जानकारी।
Free Jio Air Fiber 5G

रिलायंस जियो की तरफ से जियो एयर फाइबर की जानकारी पिछले साल की AGM मीटिंग में दी गई थी। जियो के फैंस बेसब्री से इस डिवाइस का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही Free Jio Air Fiber 5G डिवाइस का इंतजार खत्म करके इसे लॉन्च कर सकती है। इसमें यूजर्स को बिना तार के इंटरनेट की सुविधा मिलेगी।

Jio फ्री डिवाइस
रिलायंस जिओ इंडस्ट्रीज ने Jio Air Fiber सर्विस को पिछले साल हुई AGM/Annual General Meeting में पेश किया था। इसके नाम से ही साफ होता है, कि ये सर्विस यूजर्स तक फाइबर जैसी सुविधा वायरलेस तरीके से पहुचायेगी। इसके लिए कंपनी 5G एंटीना का इस्तेमाल करेगी। Free Jio Air Fiber 5g पर यूजर्स को 1Gbps तक की स्पीड मिल सकती है। हालांकि, Jio Air Fiber सर्विस की लॉन्चिंग डेट 19 सितंबर 2023 रखी गयी है। JIO AIR FIBER के साथ ही यूजर्स एक अच्छी इन्टरनेट सर्विस का फ़ायदा उठा सकेंगे।

Reliance AGM 2023 28 अगस्त 2023 को हुई, जिसमे कंपनी ने कुछ प्रोडक्ट के साथ नई सर्विस को भी लांच करने का ऐलान किया, जिसमे Jio Air Fiber के बारे में खास चर्चा रही। वैसे तो इस इवेंट में कई बड़ी घोषणाएं रिलायंस की तरफ से की गयी हैं। लेकिन सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट लोगों में जियो एयर फाइबर डिवाइस को लेकर ही है। इसमें यूजर्स को अब तक की सबसे तेज इंटरनेट कनेक्टिवीट मिल सकती है। कंपनी ने इस इवेंट में जियो फोन और Jio 5G डाटा प्लान को भी लांच किया।

क्या है Jio Air Fiber/Jio Air Fiber Device?
आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि जियो का Jio Air Fiber डिवाइस एक पोर्टेबल डिवाइस होने वाला है। जैसा की नाम से ही पता चलता है, यह डिवाइस बिना तार के वायरलेस तरीके से हमें इंटरनेट की सुविधा देगा। बताया जा रहा है कि जियो Jio Air Fiber 5G एंटीना का इस्तेमाल करेगी। जिससे यूजर्स को इंटरनेट की तेज कनेक्टिविटी मिलेगी। Jio Air Fiber से हमें 1Gbps तक की तेज स्पीड मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Jio Air Fiber Box की कितनी होगी कीमत?
फिलहाल अभी Jio Air Fiber की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन अगर जियो के ट्रैक रिकॉर्ड को देखें तो कंपनी इससे काफी सस्ते दाम में उपलब्ध करा सकती है। इस डिवाइस में कई तरह की कनेक्टिविटी सुविधाएं भी मिलेंगीं। आप जियो एयर फाइबर में सिम का इस्तेमाल कर पाएंगे और साथ ही इसमें सेट-टॉप बॉक्स भी लगा पाएंगे।

Youtube पर उपलब्ध वीडियो के मुताबिक, ये सर्विस दो वेरिएंट में लॉन्च हो सकती है। इसमें एक पोर्टेबल Wi-Fi राउटर मिलेगा। वहीं दूसरा नॉन-पोर्टेबल वर्जन होगा, जो Wi-Fi 6 सपोर्ट के साथ आएगा। Jio Air Fiber 5g इसकी कीमत लगभग 5500–6000 रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक कीमत अभी सामने नहीं आई है। जब भी जिओ एयर फाइबर की कोई भी अपडेट सामने आती है, तो इसकी जानकारी आपको हमारी तरफ से जल्द ही उपलब्ध करवा दी जाएगी।

किस तरह का होगा Jio Air Fiber?
जियो एयर फाइबर में आपको मिलेंगे दो तरह के ऑप्शन। मतलब हैं, कि अभी यूजर्स सिर्फ स्मार्टफोन में ही 5G इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाते हैं। लेकिन बहुत जल्द जियो एयर फाइबर में भी 5G सर्विस मिलेगी। जियो एयर फाइबर में यूजर्स को एक 5G सिम लगाना होगा जिसके बाद आसानी से हाई स्पीड में इंटरनेट का लुत्फ उठाया जा सकेगा। जियो एयर फाइबर में यूजर्स को दो तरह के ऑप्शन मिलेंगे। आप केबल के जरिए भी नेट चला सकेंगे जबकि आप वॉयरलेस का भी फायदा उठा सकते हैं। वायरलेस जियो एयर फाइबर डिवाइस  पोर्टेबल होगी जिसे आप कहीं भी शिफ्ट कर सकेंगे।

जियो एयर फाइबर कब तक आयेगा?
Free Jio Air Fiber 5g 2023 की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान आ गया है, जिसमे कम्पनी ने इसे 19 सितंबर को लांच करने के बारे में बयान दिया है। जिओ के इस डिवाइस के लॉन्च होने के बाद एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल को कड़ी टक्कर मिलने की संभावना बढ़ गयी है।

क्या जिओ फाइबर वायरलेस है?
जी हां, आप JioFiber के साथ वाई-फाई का उपयोग कर पाएंगे। क्योंकि Jio Home गेटवे वाई-फाई को सपोर्ट करता है। यदि आपने Jio Fiber सेवा के तहत होम गेटवे का विकल्प चुना है जो वाई-फाई का समर्थन नहीं करता है, तो आपको वाई-फाई का उपयोग करने के लिए अपना स्वयं का (समर्थित) वाई-फाई होम गेटवे जोड़ना होगा।

जिओ एयर फाइबर 5g की स्पीड कितनी है?
क्योंकि ये एक तरह से 5G आधारित डिवाइस होगा, जो स्पीड देने में बहुत ही तेज होगा। कंपनी के अनुसार इसकी अधिकतम स्पीड 1GBPS तक होगी।

Free Jio Air Fiber 5G
Free Jio Air Fiber 5g Price in India
Jio Air Fiber Installation Charges
Jio Air Fiber/Jio Air Fiber Availability
Jio Air Fiber Buy Online
Free Jio Air Fiber 5g
Official Website: https://www.jio.com
Jio Air Fiber Device price

तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी" "पसंद आयी होगी। अगर इससे सम्बंधित आप कोई सलाह या सुझाव हमें देना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। आप हमारे दूसरे आर्टिकल के लिए हमें सब्सक्राइब भी कर सकते हैं। आप हमें कमेंट करके बता भी सकते हैं कि आपको किसी विषय पर हमारी वेबसाइट पर जानकरी चाहिए, हम जल्द से जल्द वो जानकारी हमारी वेबसाइट पर आपके लिए उपलब्ध करने की कोशिश। हमारी इस जानकारी को दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद 

Join us :
My Facebook:  Lee.Sharma
My YouTube: LS Home Design


हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :



1 comment:

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad