MBA क्या है, कैसे करें, पूरी जानकारी पढ़ें इस आर्टिकल में। MBA kaise karen puri jankari - LS Home Tech

Thursday, December 27, 2018

MBA क्या है, कैसे करें, पूरी जानकारी पढ़ें इस आर्टिकल में। MBA kaise karen puri jankari


देखिये आज के जमाने मे शिक्षित होना ही जरूरी नही है बल्कि उसके महत्व को समझना भी बहुत जरूरी है। शिक्षा के अनेक रूप हैं आप किस रूप में इसको लेते हैं वो आपके ऊपर निर्भर करता है। जिंदगी में एक सफल इंसान बनने के लिए आपको शिक्षा के महत्व को जानना बेहद आवश्यक होता है। शिक्षा इंसान को सही निर्णय लेने के काबिल बना देती है।
पढ़ाई और शिक्षा दोनो एक ही सिक्के के दो पहलू है।पढ़ाई तो हर कोई करता है लेकिन पढ़ाई के साथ अपने जीवन के मूल उद्देश्यों को एक सही मुकाम तक लेकर जाना बेहद जरूरी है।
MBA Job MBA  Course

जीवन में सफलता प्राप्त करने में पढ़ाई बहुत ही महत्वपूर्ण है। जिससे व्यक्ति को सही और गलत की जानकारी होती है और वह सही निर्णय लेता है, हमेशा किसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पढ़ाई की जानी चाहिए, जिससे हमे कम समय में सफलता प्राप्त हो जाती है, यदि आप मैनेजमेंट के क्षेत्र में जाना चाहते है, तो इसके लिए आपको एमबीए करना होगा, अगर आप एमबीए करने का विचार कर रहे है, तो इस Article में एमबीए के विषय में जानकारी प्रदान की जा रही है। 

आइये आज हम बात करेंगे MBA यानी मास्टर ऑफ़ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशनएमबीए(Master of Business Administration) कैसे करें। आपको इस कोर्स के बारे में पूरी डिटेल देंगे जिसमे इसके लिए आपकी योग्यता क्या होनी चाहिए और आप किस फील्ड में काम कर सकते है, कितना कमा सकते हैं।


वैसे तो स्नातक की डिग्री पूरी करने के बाद बहुत से कोर्स हैं लेकिन MBA करना आपके लिए बहुत लाभदायक हो सकता है। MBA Course आज के जमाने मे बेहद ही पॉपुलर मास्टर डिग्री कोर्स है, MBA करने के बाद आप कीसी भी नेशनल ओर मल्टीनेशनल कंपनी में एक अच्छी नोकरी पा सकते हैं, जहां पर आपको अच्छी-खासी सेलरी मिलेगी।
MBA की पढ़ाई करने के लिए या MBA कोर्स करने के लिए आपके पास किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी से 3 साल की बेचलर या स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अगर आपने स्नातक डिग्री नही की है तो भी आप MBA में प्रवेश ले सकते हैं, इसके बारे में हम आगे पढ़ेंगे।

MBA Course क्या है? (What is MBA)
MBA (Master of Business Administration)एक मास्टर डिग्री कोर्स है, यह एक तरह से पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स है। इसका मतलब ये है कि आप इस कोर्स को अपनी स्नातक की डिग्री पास करने के बाद ही कर सकते हैं। MBA कोर्स स्नातक के बाद दो वर्ष का होता है। इस कोर्स में आपको बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन यानी किसी भी बिज़नेस को सफलतापूर्वक कैसे चलाया जाता है। या ये कहें कि कैसे आप एक बिज़नेस को सफल बनायें।

MBA  के पहले साल में स्टूडेंट का परिचय मैनेजमेंट से जुड़े तमाम सब्जेक्ट्स के साथ करवाया जाता है। इसके बाद कुछ स्पेशलाइज्ड सब्जेक्ट्स की भी जानकारी दी जाती है।
MBA के दूसरे साल में स्टूडेंट को अपनी पसंद के किसी भी एक सस्पेशलाइज़ेड सब्जेक्ट का चुनाव करना होता है। और येऊन स्टूडेंट पर लागू नही होता जिन्होंने पहले से ही सेपेशलाइज़ेड कोर्स (Sectoral MBA )में एडमिशन लिया हुआ होता है


MBA में आपको कई तरह के विषय पढ़ाये जाते हैं जिनका विवरण इस प्रकार से है -
एकाउंटिंग(Accounting)
एप्लाइड स्टेटिस्टिक्स(Applied Statistics)
बिज़नेस कम्युनिकेशन(Business Communication)
बिज़नेस एथिक्स(Business Ethics)
बिज़नेस लॉ(Business Law)
फाइनेंस मैनेजरियल इकोनॉमिक्स(Finance managerial economics)
मैनेजमेंट(Management)
मार्केटिंग एंड आपरेशन(Marketing and Operation) आदि विषयों के बारे में आपको पढ़ाया जाता है।


MBA कोई भी कर सकता है, चाहे आपने किसी भी स्ट्रीम या संकाय(Arts, Commerce or Science) से स्नातक की डिग्री पास की हो।
अगर आपने स्नातक की डिग्री नही की तो भी आप इस कोर्स को कर सकते है, अगर आपने 12वीं पास कर रखी है तो भी आप इस कोर्स में जा सकते हैं। तब आपका MBA कोर्स 5 वर्ष कहो जाएगा, क्योंकि आपको पहले 3 साल BBA करना होगा उसके बाद आप MBA कर पाएंगे।

MBA के लिए योग्यता (Eligibility for MBA entrance)
आपके पास ग्रेजुएशन या स्नातक की डिग्री होनी चाहिए या आप ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में हो तब भी ये टेस्ट दे सकते हैं।
अगर आप जनरल केटेगरी से हैं तो ग्रेजुएशन में कम से कम 50 % अंक हो, SC/ST  के लिए 45 % अंक होना जरुरी है।
आपको एंट्रेंस एग्जाम पास करना पड़ेगा/या फिर आप पेड सीट पर भी MBA में एडमिशन ले सकते हैं। बहुत से प्राइवेट संस्थान MBA करवाते हैं ऐसे।

एंट्रेंस टेस्ट किस तरह का होगा (MBA Entrance Test)
  • Quantitative Ability
  • Verbal Ability
  • Logic & Reasoning
  • General Business Awareness 
  • English Grammar

MBA कोर्स के फील्ड (Fields of MBA)
जैसे ही आपका एडमिशन MBA में हो जाता है, आपको एक फील्ड सेलेक्ट करना होता है, क्योंकि इसमें आपको कई कोर्स मिलते हैं उन्ही में से एक फील्ड सेलेक्ट करके आपको MBA की आगे की पढ़ाई करनी होती है।
इनमे से आप किसी भी फील्ड का चुनाव कर सकते हैं।
MBA in finance
MBA in marketing
MBA in international marketing
MBA in human resources management
MBA in operation management
MBA in information technology

इंडिया के टॉप MBA इंस्टिट्यूट
Indian Institute of Management Colkatta
Indian Institute of Management Lucknow
Indian Institute of Management Indore
Indian Institute of Management Ahmadabad
Indian Institute of Management Delhi
SIBM Symbosis Istitute of Business management
XIMB Xavier Institute of Business Bhuvneshwar


MBA की पढाई में खर्चा थोड़ा ज्यादा हो सकता है अगर एड्मिशन किसी अच्छे संसथान में हो जाता है तो घबराने की कोई बात नहीं क्यूंकि जो संसथान आपसे फीस ज्यादा लेता है वो आपको नौकरी के अच्छे अवसर  भी प्रदान करता है, उनके संसथान में बड़ी-बड़ी कंपनियां खुद पैकेज लेकर आती है। अगर आपके उनके हिसाब से योग्यता है तो वो कंपनियां आपको अच्छा सैलरी पैकेज देकर आपका सिलेक्शन कर लेती हैं। 
आपके लिए सबसे अच्छी बात तो ये है की इन कोर्स को करने के बात कैंडिडेट बहुत से फ़ील्ड्स में काम करने के लिए त्यार हो जाते हैं। आपको आपकी योग्यता और अनुभव के आधार पर बहुत अच्छी सैलेरी भी दी जाती है। 
कोनसी जॉब हो सकती है आपके लिए 
  • Market research annalist
  • Marketing Manager
  • Product Manager
  • Advertising Manager
  • Human Research Manager
  • Management Consultant
  • Banking & Finance  
  • Information System Management  


तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी पसंद आयी होगी। अगर इससे सम्बंधित आप कोई सलाह या सुझाव हमें देना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। आप हमारे दूसरे आर्टिकल के लिए हमें सब्सक्राइब भी कर सकते हैं। आप हमें कमेंट करके बता भी सकते हैं कि आपको किसी विषय पर हमारी वेबसाइट पर जानकरी चाहिए, हम जल्द से जल्द वो जानकारी हमारी वेबसाइट पर आपके लिए उपलब्ध करने की कोशिश। हमरी इस जानकारी को दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद 


Join us :
My Facebook :  Lee.Sharma
My YouTube : Home Design !deas

हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :

1 comment:

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad