पैरेंटल कंट्रोल क्या है? Parental Control - LS Home Tech

Saturday, March 11, 2023

पैरेंटल कंट्रोल क्या है? Parental Control

पैरेंटल कंट्रोल क्या है?

आजकल कंप्यूटर और स्मार्टफोन का जमाना है। ये दोनों ही इंटरनेट को इस्तेमाल करने के सुलभ साधन होते हैं। जहां आज हर घर मे माँ-बाप के पास Smartphone तो होता ही है, ओर हर घर मे छोटे बड़े बच्चे भी होते हैं। जहां इंटरनेट ज्ञान ओर जानकारी का साधन है, वहीं इंटरनेट पर उपलब्ध कुछ सामग्री एक उम्र के बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं होती। इस तरह की सामग्री से बच्चों को बचाने के लिए हर माता-पिता को बहुत ही ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि अक्सर बच्चे माता-पिता की परमिशन के बिना इंटरनेट पर बहुत कुछ देख लेते हैं, जिसकी भनक भी पेरेंट्स को नहीं लग पाती, ओर इससे आपके बच्चे के बिगड़ने या गलत आदत का शिकार होने के चांस बढ़ जाते हैं। यहां इस Article मे हम आपको कुछ ऐसी जानकारी देंगे, जिनकी मदद से आपने बच्चे के Web Search की पूरी जानकारी रख सकते हैं।
What is Parental Control?

  • अगर आपको लगता है कि कोई भी Website जो आपके बच्चों के लिए सही नहीं है, उनको आप Block कर सकते हैं।
  • कुछ शब्द जो आमतौर पर गलत शब्दों की श्रेणी में आते हैं आप उनको भी Block कर सकते हैं, ताकि वो शब्द Search ही ना हो सकें।
  • समय-समय पर अपने बच्चों के Mobile या Computer के Browser में जाकर, Search History जरूर चेक करते रहें।
  • बच्चों के लिए इंटरनेट इस्तेमाल का टाइम फिक्स कर दें, ओर उस वक़्त आप उन पर निगरानी भी रखें। बच्चों को बेफालतू इंटरनेट इस्तेमाल ना करने दें, ओर, जितना जरूरी हो उसे ही इस्तेमाल की परमिशन दें।

जागरूक ओर समझदार माता-पिता होने के नाते आप अपबे बच्चों के भविष्य और उनकी सुरक्षा को लेकर बहुत ज्यादा परेशान रहते होंगे, ओर आपको ऐसा करना भी चाहिए। ज्यादातर बच्चे आजकल अपना समय Smartphone पर या Computer पर बिताते हैं। ऐसे में निश्चित तौर पर बच्चे को Video Game या अन्य किसी तरह की Website देखने और इस्तेमाल करने की आदत पड़ सकती है। कई बार बच्चे इस तरह की गलत आदतों में पड़कर बहुत नुकसान कर लेते हैं, जिससे बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ जाता है। आइये आपको कुछ Software या Apps के बारे में जानकारी दे देते हैं जो आपके बच्चों के द्वारा इस्तेमाल किये जा रहे इन्टरनेट ओर सामग्री की पूरी जानकारी आपको दे सकते हैं।

1. Kaspersky
Kaspersky एप्लीकेशन जिसे आप अपने Android ओर iOS दोनो पर इंस्टाल कर सकते हैं। इसके द्वारा आप अपने बच्चों के कंप्यूटर और मोबाइल में गयी हर तरह की गतिविधि पर नजर रख सकते हैं। ये App आपको अच्छे फीचर भी देता है और बजट में भी सस्ता है। इस एप्प का सबसे बेहतरीन फंक्शन है इसकी Location accuracy, यानी आप अपने बच्चों की लोकेशन भी पता कर सकते हैं, साथ ही बच्चों के मोबाइल की Screen का टाइम भी निर्धारित कर सकते हैं। इसमे आप बेफालतू की सर्च ओर वेबसाइट को ब्लॉक भी कर सकते हैं। ये चलने में थोड़ा स्लो होता है और कुछ ब्राउज़र के लिए ये काम भी नहीं करता। Google Rating 4.0

2. Norton Family
नॉर्टन फैमिली इस एप्प को iOS ओर Android दोनो में इस्तेमाल किया जा सकता है। ये Parental Control के लिए सबसे बढ़िया एप्प है, इसमे व्व सभी Feature's मौजूद है, जो किसी भी पैरेंटल कंट्रोल एप्प में होने चाहिए। इस एप्प में आप बच्चों की Location, Web Search Supervision कर सकते हैं, ओर किसी भी Web Page को Instent Block भी कर सकते हैं। इसकी एक कमी ये है कि इस पर समय की पाबंदी है, ओर Google पर इसकी Rating भी 4.0 है।


3. Qustodio Premium
कुस्टोडिओ एप्प भी इसी क्रम में एक वेहतरीन विकल्प है, अपने बच्चों की डिवाइस को कंट्रोल ओर उसकी जानकारी रखने के लिए। इसकी मदद से भी बच्चों के मोबाइल को आप नियंत्रित कर सकते हैं। ये एप्प भी आपको iOS ओर Android दोनो के लिए मिल जाता है। ये भी आपको बच्चों की लोकेशन बता सकने में सक्षम होता है, ओर साठी इसमे Penic बटन भी दिया गया है। Google पर इस एप्प की Rating भी 4.0 है। ये ऍप्लिकेशन थोड़ा महंगा होता है, ओर इसकी ट्रेसिंग क्षमता केवल फेसबुक तक ही है, आने वाले वक्त में इसे ओर सक्षम बनाया जा सकता है।

4. OurPact
इस एप्लीकेशन में भी काफी अच्छे और बेहतरीन फीचर दिए गए हैं। इस एप्प से आप इंटरनेट और मैसेज इत्यादि सर्विस को बंद कर सकते हैं। अगर डिवाइस मेंकोई दूसरा एप्लीकेशन इंस्टाल किया जाता है,तो इसकी सूचना तुरंत आपको भेज देगा। इससे डिवाइस की स्क्रीन टाइमिंग भी कंट्रोल की जा सकती है। ये प्रयोग करने में बाकी की तुलना में थोड़ा कठिन होता है। Google पर इस एप्प की Rating 3.5 है। दोनो Operating System पर इसे इस्तेमाल किया जा सकता है।

5. Kidslox
किडस्लॉक्स एप्प की मदद से आप अपने बच्चे के लिए हानिकारक ऍप्लिकेशन्स को ब्लॉक कर सकते हैं। साथ ही इस एप्प की मदद से लगभग फोन को कंट्रोल ओर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मदद से आप किसी भी वेबसाइट को ब्लॉक कर सकते हैं। इसके साथ ही इसमे आप बाकी ऍप्लिकेशन्स की तरह कुछ सामान्य फीचर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये एप्प भी दोनो तरह के ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए उपलब्ध है। इसकी Google Rating 4.0 है।

Join us :
My Facebook:  Lee.Sharma
My YouTube: LS Home Design

हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :


  • No comments:

    Post a Comment

    Advertisement

    Featured Post

    5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

    जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

    Advertisement

    Contact Form

    Name

    Email *

    Message *

    Wikipedia

    Search results

    Post Top Ad