Netflix क्या है, ओर कैसे चलता है? - LS Home Tech

Monday, March 27, 2023

Netflix क्या है, ओर कैसे चलता है?

Netflix क्या है, ओर कैसे चलता है?

आजकल ऑनलाइन कंटेंट के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है ये स्ट्रीमिंग सर्विस, जिस पर मनोरंजन की हर तरह की सामग्री उपलब्ध है, चाहे फ़िल्म हो, वेब सीरीज हो, डॉक्यूमेंट्री हो। इस पर आपको हिंदी, इंग्लिश ओर हर क्षेत्रीय भाषा के प्रोग्राम देखने को मिल जाते हैं। इस सर्विस का नाम है Netflix, जिसे पूर्ण रूप से मनोरंजन के लिए बनाया गया है। इस सर्विस को आप अपने किसी भी Mobile, Laptop, Tablet या किसी भी Smart TV पर इंटरनेट के माध्यम से देख सकते हैं।
Netflix Plans for mobile

Netflix आपको Paid Service देता है, यानी नेटफ्लिक्स पर कोई भी प्रोग्राम देखने के लिए आपको इसका Monthly या Yearly सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है। इसका सब्सक्रिप्शन प्लान लेने के बाद जब भी आप कोई भी प्रोग्राम देखेंगे तो आपको बीच मे किसी तरह की कोई Adv या विज्ञापन नहीं दिखाई देंगे। ये आपके लिए हर रोज नया कंटेंट लेकर आता है, यहां पर किसी भी कंटेंट के लिए आपको बोर नहीं होना पड़ता, यानी आपको हर बार कुछ नया देखने को मिल जाता है। इसका Online Database बहुत ही विशाल है, जिसमे Films, Web Series, Documentaries, Reality Show इत्यादि रिलीज होते रहते हैं।

History of Netflix
नेटफिल्स के इतिहास की अगर हम बात करें तो इसकी शुरुआत दो सीरियल इंट्रप्रेनुर्स Mark Randolph ओर Reed Hasting ने साल 1997 में की थी, जिसे पहले स्कोटट्स वैली कैलिफ़ोर्निया/Scott Valley California में ही चलाया गया था, जो Netflix website पर आधारित Film CD/DVD के लिए Rental Service थी जो अपने ग्राहकों को CD/DVD किराए पर देती थी। धीरे-धीरे कुछ ही सालों में आज ये दुनिया का सबसे बड़ा Online Entertainment Platform बन चुका है। वहां की पब्लिक नेटफ्लिक्स पर जाकर अपनी पसंद की MOVIE को चुनकर उसे आर्डर करती थी, ओर नेटफिलिक्स उन चुनी गई फ़िल्म की CD/DVD को अपने ग्राहकों तक Post के माध्यम से भेजता था। Movie देखने के बाद ग्राहक को उसे वापिस नेटफ्लिक्स को लौटाना होता था।

अगर हम आज की बात करें तो दुनियाभर में Netflix के 200 Millions से भी ज्यादा Paid User हैं, ओर दुनिया के करीबन 200 के आसपास देशों में इसकी सर्विस उपलब्ध है। इस पर आपको लगभग हर भाषा के कंटेंट देखने को मिल जाते हैं।

Benefits of Netflix 
    1. अगर आप Netflix पर नए हैं और आपने पहली बार Netflix पर अपना Account बनाया है तो, आपको शुरुआत के 30 दिन तक इसका Free Trial दिया जाएगा। इस दौरान आपको आने वाले 30 दिनों तक एक भी पैसा नहीं खर्च करना होगा। यदि आपको Netflix पसंद आता है तो, 30 दिन पूरे होने के बाद आपको इसके Paid Plans में से कोई एक Plan का चुनाव करना होगा। Netflix अपने सर्विस प्लान ने समय-समय बदलाव करता रहता है। किसी स्कीम के तहत आपको ये प्लान बहुत सस्ते भी मिल सकते हैं।
    2. Netflix पर इंडियन ग्राहकों के लिए हिंदी भाषा के साथ-साथ क्षेत्रीय भाषाओं में भी मूवीज और सीरीज देखने को मिलते हैं। 
    3. Netflix पर आप अपने पसंदीदा टीवी शो, फिल्म या कार्यक्रम को कहीं पर भी किसी भी समय देख सकते हैं। इसमें आपको टीवी की तरह शो के शुरू होने का इंतजार नहीं करना पड़ता। 
    4. Netflix पूरी तरह से Legal है जो एक Safe और Secure सेवा उपलब्ध कराता है। इसपर मूवी देखेने के लिए आपको Illegal Apps डाउनलोड करने की जरुरत नहीं पड़ेगी, जिससे डिवाइस को Virus, Malware से खतरा नहीं रहता। 
    5. Netflix पर आप अपनी सुविधानुसार अलग-अलग Plans में से कोई एक प्लान चुन सकते हैं, और जब चाहे तब Upgrade या Downgrade कर सकते हैं। जैसे कि बेसिक, मोबाइल स्टैण्डर्ड, प्रीमियम प्लान इत्यादि। 
    6. Netflix पर मूवीज या सीरीज देखते समय आपको किसी भी तरह की कोई Advertisement दिखाई नहीं देगी।  आप बिना ब्रेक कंटेंट का आनंद उठा सकते हैं और समय की बचत कर सकते हैं। 
    7. अगर आप Netflix का इस्तेमाल केवल Mobile Phone के लिए करना चाहते हैं तो आप Mobile Only Plans खरीद सकते हैं जो काफी कम कीमत पर उपलब्ध हैं। 
    8. Netflix पर आप एक अकाउंट एक साथ 2 या 4 स्क्रीन प्ले कर सकते हैं। इसके लिए आपको Sandard या Premium प्लान लेना होगा।
    9. अगर आप नए-नए कंटेंट देखने के शौक़ीन हैं तो Netflix आपको निराश नहीं करेगा। Netflix पर काफी बड़ी संख्या में Movies और Web Series रिलीज़ होती रहती हैं।  वहीं आप दुनिया भर के किसी भी Show या Movie का आनंद उठा सकते हैं। 
    10. यदि आप HD Quality में Program देखना चाहते हैं तो आप Netflix में HD या Ultra HD के अंदर इन्हें देख सकते हैं। 
Netflix Plan निचे दी गयी टेबल में आप नेटफ्लिक्स के सभी प्लान देख सकते हैं। Netflix Plan  

Plan  Mobile           Basic                      Standard           Premium                  
Monthly Price              149 ₹  199 ₹  499 ₹  649 ₹
Video Quality  Good  Good  Better  Best
Resolutions  480 P  720 P  1080 P  4K+HDR
Devices You Can Use  Mobile  Mobile  Mobile  Mobile

 Tablet  Tablet  Tablet  Tablet


 Computer  Computer  Computer


 Smart TV  Smart TV  Smart TV


As on 27/03/2023

तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी" Netflix क्या है, ओर कैसे चलता है? "पसंद आयी होगी। अगर इससे सम्बंधित आप कोई सलाह या सुझाव हमें देना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। आप हमारे दूसरे आर्टिकल के लिए हमें सब्सक्राइब भी कर सकते हैं। आप हमें कमेंट करके बता भी सकते हैं कि आपको किसी विषय पर हमारी वेबसाइट पर जानकरी चाहिए, हम जल्द से जल्द वो जानकारी हमारी वेबसाइट पर आपके लिए उपलब्ध करने की कोशिश। हमारी इस जानकारी को दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।  धन्यवाद 

Join us :
My Facebook:  Lee.Sharma
My YouTube: LS Home Design


हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :


5 comments:

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad