Technology ओर हम - LS Home Tech

Tuesday, July 26, 2022

Technology ओर हम

Technology ओर हम

एक तार से शुरू होकर बिना तार तक तकनिकी युग में हम आ चुके हैं। टेक्नोलॉजी अब इतनी विकसित हो चुकी है कि हम इसका अंदाज़ा भी नहीं लगा सकते। 1940 के दशक में इसकी शुरुआत मानी जा सकती है क्योंकि इसके बाद ही आज के तकनीकी संसार की नीवं रखी जा रही थी। शुरुआत में इसकी गति थोड़ी धीमी थी, लेकिन धीमी गति से भी इसने बहुत कुछ दिया है दुनिया को। इसकी गति 1970 के दशक में थोड़ी ओर तेज हुई जब कुछ तकनीकी से जुड़े नए एलिमेंट्स की खोज हुई, ओर उनको बहुत ज्यादा विकसित किया गया। इसके बाद तो जैसे ही हमने 1980 के दशक में प्रवेश किया तो टेक्नोलॉजी का विस्तृत रूप पूरे संसार के सामने खुलकर आ गया। 1990 के दशक में जो तकनीकी बदलाव हुआ या ये कहें कि एक नई तकनीकी क्रांति आयी, जिसका मुकाबला आज तक नही हुआ, क्योंकि यही वो दशक था जिसमे सबसे ज्यादा टेक्नोलॉजी का विकास हुआ, नए अनुसंधान हुए, नई-नई तकनीकी चीजे दुनिया के सामने लायी गयी। कंप्यूटर और इंटरनेट क्रांति के लिए ये दशक अपना अहम योगदान रखता है।
Modern technology and world

Technology ओर हम साथ-साथ बढ़ रहे है, क्योंकि जितना टेक्नोलॉजी का फायदा हम आज की जनरेशन उठा रही है, हमसे पहले किसी ने इसका इतना फायदा नहीं उठाया होगा। हमारे इर्द-गिर्द हर तरफ टेक्नोलॉजी है। सुबह से लेकर शाम तक हम इसी टेक्नोलॉजी के जाल में रहते हैं। आज तकनीकी शहर या गांव ही नहीं बल्कि घर-घर मे पहुंच चुकी है, ओर इसका इस्तेमाल हर बच्चा, वयस्क ओर वृद्ध कर रहे हैं। जो युवा पीढ़ी है, वो तो इसके जल में इतने संलिप्त हो चुके हैं, की तकनीकी का एक दिन का विराम उनके लिए बहुत उहापोह वाला हो सकता है। और हो भी क्यों ना, क्योंकि उनकी निर्भरता इस पर ज्यादा बढ़ गयी है, या ये कहें कि ये उनके लिए शिक्षा और समाधान दोनो उपलब्ध करवाती है।

इंटरनेट एक टेलीफोन लाइन से होते हुए आज कंप्यूटर, मोबाइल और इसके साथ-साथ टेलीविज़न में भी घुस गया है। Technology ओर हम यहां साथ-साथ खड़े हैं। हमने टेक्नोलॉजी से वो सब कुछ घर पर ही या कहीं भी अपने साथ ही मिल जाता है, बशर्ते आपको टेक्नोलॉजी को इस्तेमाल की थोड़ी बहुत जानकारी हो। कुछ सालों पहले हम TV के साथ बंधे हुए थे, क्योंकि तब पर आने वाले सभी प्रोग्राम का समय निर्धारित होता था, तब हम किसी कारण से हम उस प्रोग्राम को नहीं भी देख पाते थे, लेकिन आज सिर्फ और सिर्फ तकनीकी बदलाव की वजह से सब कुछ हमारी जेब के अंदर रहता है, जब भी समय लगे देख लीजिए। किसी भी तरह की जानकारी चाहिए सब आपकी जेब मे है। शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन, समसामयिकी, विविधा हर तरह की जानकारी आपको एक क्लिक पर मिल जाती है, ओर वो भी बहुत सारे ऑप्शन के साथ।

जहां तकनीकी का विकास हम सब के लिए बहुत ही बदलाव लेकर आया है, इसमे कोई दो रॉय नहीं है कि इसने संसार को बदल दिया है। हम पूरी दुनिया को जेब मे लेकर घूम रहे हैं, लेकिन साथ ही साथ कहीं न कहीं हम अपनो से दूर होते जा रहे हैं। असज हमारे पास एक दूसरे के पास बैठने का समय नहीं है, क्योंकि वही समय हम टेक्नोलॉजी को दे रहे हैं। इसका मतलब ये नहीं है कि हम टेक्नोलॉजी में कुछ अनुसंधान कर रहे हैं, बल्कि हम तो टेक्नोलॉजी को लेकर एकाकी हो गए है। हमे अब किसी के पास बैठने की जरूरत महसूस ही नहीं होती है। जैसे ही हमे कभी भी फ्री टाइम मिलता है, हम दूसरों के पास बैठने की बजाय अपने मोबाइल को निकालकर उसमे उलझ जाते हैं। हमे आज इस पर गौर करने की जरूरत है कि हम तकनीकी विकास के साथ साथ कहीं कुछ भूलते तो नहीं जा रहे हैं?

Join us :
My Facebook:  Lee.Sharma
My YouTube: LS Home Design

हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad