कंप्यूटर और ह्यूमन इंटेलिजेंस - LS Home Tech

Wednesday, February 1, 2023

कंप्यूटर और ह्यूमन इंटेलिजेंस

कंप्यूटर और ह्यूमन इंटेलिजेंस


आज के इस आर्टिकल ने हम बात करेंगे कि कंप्यूटर और ह्यूमन इंटेलिजेंस/Human Intelligence में कोन बेहतर है। इसमे कोई संदेह नहीं है कि कंप्यूटर और ह्यूमन इंटेलिजेंस में ह्यूमन इंटेलिजेंस ही श्रेष्ठ होता है। इसका कारण ये है कि कंप्यूटर प्रणाली का निर्माण भी तो ह्यूमन इंटेलिजेंस ने ही किया है। इंसानी बुद्धिलब्धि के कारण ही आज विश्व स्तर पर कंप्यूटर का विकास हो सका है।
Computer and Human Intelligence

किसी भी ह्यूमन ओर ह्यूमन इंटेलिजेंस में खोज और आविष्कार करने का गुण, चिंतन और विचार करने की क्षमता होती है, अनुभूति की क्षमता होती है, अच्छे बुरे की परख होती है। इसके विपरीत कंप्यूटर में ऐसा कुछ भी नहीं होता है। किसी भी इंसान के अंदर संवेग होता है, उसकी पसंद ओर नापसंद होती है। ह्यूमन बीइंग को रचनात्मकता, कलाकारी, संगीत, अच्छे या बुरे ख्याल प्रभावित करते हैं। ह्यूमन में सही या गलत निर्णय लेने की क्षमता होती है। लेकिन कंप्यूटर इन सभी मामलों में जड़ मशीन होता है, ये भावना शून्य होता है, इसमे इंसान की तरह स्वयं निर्णय लेने की शक्ति नहीं होती।

ह्यूमन इंटेलिजेंस में सोचने की शक्ति होती है, जबकि एक कंप्यूटर किसी भी इंसान की तरह सोच नहीं सकता। इंसान का दिमाग या शरीर काम करके थक सकता है, एक साथ कई काम नहीं कर सकता। इंसान की इस तरह की ओर भी बहुत सारी कमियों को एक कंप्यूटर चंद पल ने ही दूर कर देता है। किसी भी तरह की लंबी और जटिल गणितीय गणना ह्यूमन इंटेलिजेंस झट से नहीं कर सकता, लेकिन कंप्यूटर तुरंत कर सकता है। जहां इंसानी स्मरण शक्ति बहुत सारे तथ्यों, जगहों, नामों को एक साथ याद नहीं कर पाती, वहीं कंप्यूटर सब कुछ बड़ी आसानी से इनको स्मृति में डाल लेता है। 

मॉडर्न कंप्यूटर कुछ Neno Seconds में ही अरबों की गणना बिना थके बिना किसी दबाव के कर सकता है, ओर इसकी सम्पूर्ण गणना बहुत ही सटीक होती है। यानी कंप्यूटर आपको चंद पल में 100% सही परिणाम देता है। आप आप किसी भी क्षेत्र में देखें जैसे कि Technology, Automobiles, Medical, Designing, science and Research, Industries, मौसम की सूचना, लाइडार प्रणाली इत्यादि सभी मे कंप्यूटर का सबसे अहम योगदान है, ओर इसमें विकास की बहुत ज्यादा संभावनाएं है। कंप्यूटर ने सभी क्षेत्रों में एक तरह से बहुत बड़ी क्रांति पैदा कर दी है।

ह्यूमन पावर की अगर हम बात करें तो तो इस जगह को तो कंप्यूटर ने अपना आधिपत्य जमा लिया है, कुछ काम ऐसे है जहां पहले बहुत से लोग उस काम को करने में लग जाते थे, उनकी जगह सिर्फ एक कंप्यूटर काम कर लेता है, ओर इसका सबसे बड़ा उदाहरण है Automobiles Industries जिसमे आजकल इंसानों की जगह रोबोट कंप्यूटर काम करते हैं। मेडिकल साइंस के क्षेत्र में कंप्यूटर के द्वारा नवीन शोध और विकास किये जा रहे हैं। आने वाला समयपूर्ण रुपये से कंप्यूटर युग होने वाला है। किसी भी भी देश की सैन्य शक्ति ने ह्यूमन इंटेलिजेंस के साथ कंप्यूटर का भी बहुत बड़ा योगदान रहता है। जिस देश मे आज कंप्यूटर विकास हो रहा है, उस देश का आर्थिक स्तर बढ़ने के साथ-साथ वैश्विक दायरा भी विस्तृत होता जा रहा है। कुल मिलाकर हम ये कह सकते हैं कि ह्यूमन इंटेलिजेंस अपनी जगह पर अपना काम करता है और कंप्यूटर को ओर उन्नत बनाकर उसे आने वाले समय के लिए तैयार करते हैं।

Join us :
My Facebook:  Lee.Sharma
My YouTube: LS Home Design


हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :


No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad