भारत मे Internet का इतिहास - LS Home Tech

Sunday, July 30, 2023

भारत मे Internet का इतिहास

भारत मे Internet का इतिहास

दुनिया का कई देशों में तो इस क्रांति का उदय 1985 के असपास हो गया था लेकिन भारत मे इसे आने में लगभग 10 वर्ष का समय लग गया था। आज से करीबन 27-28 साल पहले हमारे देश मे भी एक नई क्रांति का उदय हुआ था, जि22wसका नाम है इंटरनेट क्रांति। भारत मे इंटरनेट आने के बाद आज हमारा देश सूचना क्रांति के क्षेत्र में सर्वप्रथम गिना जाता है।
History of Internet in Inda

भारत में Internet को लगभग 28 साल पूरे होने वाले हैं। साल 1995 में 15 अगस्त के दिन पहली बार भारत मे इंटरनेट का इस्तेमाल शुरू किया गया था। जो इंटरनेट आज हम इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसके कारण आज हमारे पास बहुत सारे रोजगार के विकल्प मौजूद है। भारत में इंटरनेट की शुरुआत VSNL/Videsh Sanchar Nigam Limited द्वारा 1995 में कई गयी थी। विदेश संचार निगम लिमिटेड कंपनी को भारत मे इंटरनेट लाने का श्रेय जाता है। इस कंपनी द्वारा भारत मे पहली बार कलकत्ता/कोलकात्ता में इंटरनेट इस्तेमाल किया गया था।

साल 2002 में भारत सरकार द्वारा इस कंपनी को बेच दिया गया जिसे टाटा समूह के मालिक रतन टाटा द्वारा खरीद लिया गया, ओर विदेश संचार निगम लिमिटेड के नाम बदलकर Tata Communication कर दिया गया। आपको यहां ये भी बता दें कि आज भारत मे जितना भी इंटरनेट इस्तेमाल हो रहा है वो सारा Tata Communication का ही है, बेशक आप Airtel, Idea, Vodafone, BSNL, Jio से ले रहे हो। ये सब कम्पनियां टाटा से इंटरनेट खरीदकर आपको दे रही हैं। 

शुरुआती दिनों में इंटरनेट काफी महंगा भी था और हर जगह सुलभता से प्राप्त भी नहीं होता था। इसका कारण ये भी था कि तब तक हमारा देश टेक्नोलॉजी के मामले में विकसित हो ही रहा था। तब लोगों को मोबाइल फोन के बारे में कोई इल्म तक नहीं था, ज्यादातर लोगों को कंप्यूटर के बारे में कुछ भी पता नहीं था। उस वक़्त इंटरनेट सिर्फ कंप्यूटर पर ही इस्तेमाल होता था, ओर कंप्यूटर हर किसी के पास तो था नहीं, इसलिए भारत मे इंटरनेट चुनिंदा संस्थानों तक ही सीमित था। आज के दिन भारत मे करीबन 90 करोड़ इंटरनेट यूजर/User हैं।

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता गया, कंप्यूटर भी आम आदमी तक अपनी पहुंच बनाते गए, ओर साथ ही साल 2000 के करीब मोबाइल फोन भी आम जनता के बीच आ गया था। तब भी ये दोनों चीजे चुनिंदा लोगों के पास ही थी। भारत के सभी गांव तब तक मोबाइल से अनभिज्ञ ही थे, बड़े शहरों में तब तक मोबाइल अपना असर शुरू कर चुका था। इंटरनेट भी अब लोगों तक पहुंच चुका था। लोग इंटरनेट के इस्तेमाल के लिए Cyber Cafe जाते थे। वहां पर आप घण्टे के हिसाब से इंटरनेट कंप्यूटर पर इस्तेमाल कर सकते थे। WiFi शब्द भी तब तक लोगों द्वारा नहीं जाना गया था।

आज के परिदृश्य की अगर बात की जाए तो, आज हम टेक्नोलॉजी को इतना जान गए है कि इसके बिना हमारा दिन ही शुरू नहीं होता। आज हम इंटरनेट की मदद से घर बैठे ही बहुत सारे कार्य कर सकने में सक्षम हो गए हैं। बच्चे घर बैठकर Online पढ़ रहे हैं, हम ऑनलाइन मनोरंजन कर सकते हैं, हम ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। देश-विदेश की हर ताजा खबर तुरंत जान पा रहे हैं। Social Media के माध्यम से हम आज हर उस व्यक्ति से जुड़ सकते हैं, चाहे वो कितने भी हमसे दूर रहता हो।
 
1995 में आयी इंटरनेट नाम की इस छोटी सी चिंगारी ने आज भयंकर रूप ले लिया है, ओर ये एक विस्फोटक रूप धारण करके आपकी जेब मे आ गया है। सस्ता, सुलभ ओर अत्यंत सहायक इंटरनेट जो आपकी हर जगह किसी न किसी रूप में मदद करने में कारगर होता है। 


प्रश्न: भारत मे इंटरनेट की शुरुआत कब हुई?
उत्तर: भारत मे इंटरनेट की शुरुआत 15 अगस्त 1995 को हुई।

प्रश्न: भारत मे पहली बार इंटरनेट कहां इस्तेमाल किया गया?
उत्तर: भारत मे पहली बार इंटरनेट कोलकात्ता में इस्तेमाल किया गया था।

प्रश्न: भारत मे किस कंपनी द्वारा इंटरनेट की शुरुआत की गई?
उत्तर: भारत मे VSNL यानी विदेश संचार निगम लिमिटेड कंपनी द्वारा इसे शुरू किया गया था।

प्रश्न: भारत मे इंटरनेट का मालिक कोन है?
उत्तर: भारत मे टाटा कम्युनिकेशन इंटरनेट का मालिक है। 

इंटरनेट से जुड़ी हमारी ये जानकारी आपको कैसी लगी, इसके बारे में अपने सुझाव, प्रतिक्रियाएँ कमेंट करके जरूर बताएं। 

Join us :
My Facebook:  Lee.Sharma
My YouTube: LS Home Design


हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad