भारत मे कब लांच होगा 6G नेटवर्क, कितनी हो सकती है इसकी स्पीड! - LS Home Tech

Saturday, October 28, 2023

भारत मे कब लांच होगा 6G नेटवर्क, कितनी हो सकती है इसकी स्पीड!

भारत मे कब लांच होगा 6G नेटवर्क, कितनी हो सकती है इसकी स्पीड!

6G Network launch in india

मोबाइल नेटवर्क या इंटरनेट के बारे में अगर बात की जाए तो, हम दुनिया के गिने-चुने देशों में शामिल हैं, जो टेक्नोलॉजी के मामले में शीर्ष पर हैं। आज भारत मे 2G, 3G, 4G के बाद 5G नेटवर्क शुरू हो चुका है। भारत मे अब तक Jio ओर Airtel अपना 5G नेटवर्क अपने कस्टमर को उपलब्ध करवा रही है। 

2G, 3G, 4G, 5G जिसमे G का मतलब Generation यानी पीढ़ी होता है। इन सब नेटवर्क के बाद हमारा अगला कदम 6G की ओर है। 6G नेटवर्क भारत मे कब तक लांच हो सकता है, ओर इसकी अधिकतम स्पीड कितनी हो सकती है, इस बारे में हम आपको इसी लेख में पूर्ण जानकारी देंगे? आपको हम यहां ये भी बता दें कि अभी तक दुनिया के किसी भी देश मे 6G सर्विस उपलब्ध नहीं है। हाँ इसके ऊपर कई देशों में शोध कार्य चल रहा है, ओर हमारा देश भी 6G पर गहन रिसर्च में जुटा है।

साल 2023 में 22 मार्च को भारत ने 6G विजन डॉक्यूमेंट पेश किया था, जिसमे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 6G रिसर्च और डेवलपमेंट टेस्ट बेड भी लॉन्च किया था। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि इस दशक के आखिर तक यानी 2030 तक भारत में 6G सर्विस लॉन्च हो जाएगी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है, कि 6G को 2027 से 2030 के बीच में लॉन्च कर दिया जाएगा। 

6G की स्पीड क्या होगी?
हर एक नई Generation की Speed पिछली पीढ़ी की तुलना में काफी ज्यादा होती है, जैसा कि हम अब तक देख चुके हैं। पिछले साल के अंत में लॉन्च हुए 5G की स्पीड इससे पहली Generation यानी 4G की तुलना में लगभग 10 गुना ज्यादा तेज है। लेकिन बात अगर की जाए 6G की तो इसकी Speed 5G की तुलना में 50 से 100 गुणा तक तेज हो सकती है। Technology Expert's के अनुसार 6G की Speed 500 MB प्रति सेकंड से 1GB प्रति सेकंड तक मिल सकती है।

6G की रेस में कोनसे देश सबसे आगे हैं?
6G की होड़ में कई देश लगे हुए है। जिनमे सबसे आगे चीन और दक्षिण कोरिया को गिना जा रहा है, इसके बाद अमेरिका, जापान और भारत का नंबर आता है। जिस तरह से भारत सरकार द्वारा टेक्नोलॉजी को उच्च स्तर का बनाया जा रहा है, उस हिसाब से भारत भी बन सकता है 6G लांच करने वाला पहला देश।

भारत मे 6G की तैयारी शुरू भी हो चुकी है। दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित ‘IMC/इंडिया मोबाइल कॉंग्रेस’ प्रदर्शनी के आई टी स्टॉल में भी 6G के भारत में निर्मित माईमो MIMO/मल्टीपल–इनपुट मल्टीपल–आउटपुट उपकरण को दिखाया गया था। यहाँ तक ITU/इंटेरनेशनल टेलीकम्यूनिकेशन यूनियन के विशेषज्ञ भी भारत के इंजीनियर्स की क्षमता का लोहा मानते हैं।

6G vision india

तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी" "पसंद आयी होगी। अगर इससे सम्बंधित आप कोई सलाह या सुझाव हमें देना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। आप हमारे दूसरे आर्टिकल के लिए हमें सब्सक्राइब भी कर सकते हैं। आप हमें कमेंट करके बता भी सकते हैं कि आपको किसी विषय पर हमारी वेबसाइट पर जानकरी चाहिए, हम जल्द से जल्द वो जानकारी हमारी वेबसाइट पर आपके लिए उपलब्ध करने की कोशिश। हमारी इस जानकारी को दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद 

Join us :
My Facebook:  Lee.Sharma
My YouTube: LS Home Design


हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :










1 comment:

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad